18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम घोषित, अग्रिम जमानत भी नहीं मिली

Twisha Sharma Death Case: मृतक ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका कोर्ट ने निरस्त कर दी हैं। जज पल्लवी द्विवेदी की कोर्ट में लगाई गई याचिका पर सोमवार को तीन घंटे सुनवाई हुई।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

May 18, 2026

Twisha Sharma Death Case Husband denied bail police announce reward MP News

Twisha Sharma Husband Samarth Singh denied bail (फोटो-Patrika.com)

Twisha Sharma Death Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली रिटायर्ड जज की बहू और पूर्व मिस पुणे (Miss Pune) का खिताब जितने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने निरस्त कर दी हैं। जज पल्लवी द्विवेदी की कोर्ट में लगाई गई याचिका पर सोमवार को तीन घंटे सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका को ये कहते हुए निरस्त कर दिया कि शादी के सिर्फ 6 महीने बाद मौत होना गंभीर बात है। ट्विशा शर्मा की मौत सामान्य तरीके से नहीं हुई है और पुलिस के पास गवाहों के बयान और व्हाट्सएप चैट सहित पर्यापत सबूत है।

बता दें कि, ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ सिंह फरार है। फरार समर्थ सिंह की कटाराहिल्स पुलिस लगातार तलाश कर रही है। समर्थ को पकड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनाम का आदेश डीसीपी ज़ोन-2 ने जारी किया है। पुलिस की टीम अलग-अलग ठिकानों पर समर्थ सिंह कर रही है। (MP News)

ड्रग्स का सेवन करती थी ट्विशा- पति समर्थ सिंह

कोर्ट में समर्थ सिंह की तरफ से वकील ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद उन्हें और उनकी गिरिबाला सिंह को शक हुआ कि ट्विशा ड्रग्स यानी गांजे का सेवन करती है। कुछ समय तक ड्रग्स नहीं ले पाने के कारण ट्विशा के हाथों में कंपन और चिड़चिड़ापन के साथ स्वभाव में बदलाव नजर आते थे। समर्थ के वकील के मुताबिक, इस पर जब उसने ट्विशा से बात की उसने कुबूल किया था की वह ड्रग्स का सेवन करती है।

'प्रेगनेंसी के कारण तनाव में थी ट्विशा'

समर्थ के वकील ने कोर्ट में बताया गया कि 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा को पता चला की वह गर्भवती है। समर्थ की तरफ से बताया गया की वह काफी समय से मानसिक तनाव में थी। वह प्रेगनेंसी और उससे जुड़ी चीजों को लेकर परेशान थी। 30 अप्रैल ट्विशा को गायनेकोलॉजिस्ट के पास ले जाया गया जहां उसे दवाइयां दी गई। इसके बाद ट्विशा को 7 मई के दिन एक क्लिनिक में मेडिकल जांच के साथ काउंसलिंग भी कराई गई। इसके बाद समर्थ के वकील ने घटना वाले दिन का उल्लेख किया। कोर्ट में बताया गया कि आत्महत्या करने से पहले ट्विशा और समर्थ सामान्य रूप से बाहर गए थे। वह पूरे दिन साथ में घूमे और इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं बनी।

ट्विशा के खाते में पैसे किए ट्रांसफर, समर्थ ने पेश किए सबूत

समर्थ ने कोर्ट पर अपने ऊपर लगे दहेज मांगने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि ट्विशा के परिवार और उनके परिवार के बीच संबंध सामान्य थे। कोर्ट के समक्ष कुछ स्क्रीशॉट भी रखे गए जिसपर समर्थ की ओर से कहा कि उसने खुद मृतिका के खाते में 7 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। कोर्ट में तर्क रखा गया कि अगर दहेज प्रताड़ना जैसी चीज होती तो वह ट्विशा को आर्थिक मदद क्यों देते।

ट्विशा के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

समर्थ की तरफ से रखे गए तर्कों ट्विशा के परिवार ने झूठा बताया। कोर्ट में परिवार ने समर्थ और उनकी मां पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ट्विशा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। परिवार ने आरोप लगाया कि दोनों की शादी के समय पैसे खर्च करने का सबसे बड़ा भार लड़की के पक्ष ने उठाया था लेकिन इसके बावजूद समर्थ और उसका परिवार दहेज़ की मांग कर रहा था।

चरित्र पर उठाए जाते थे सवाल- परिवार का आरोप

ट्विशा के परिवार ने कोर्ट को ये भी बताया कि समर्थ और उसका परिवार ट्विशा के करैक्टर पर सवाल उठाया करते थे। यही नहीं, ट्विशा को लगातार अपमानित भी किया जाता था। परिजनों के अनुसार, प्रेग्नेंसी को लेकर ट्विशा दबाव बनाया गया जिस कारण गर्भपात कराने जैसी स्थितिबनी। इन घटनाओं की वजह से ट्विशा लगातार तनाव में थीं। परिवार ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह कई बार अपनी परेशानी का जिक्र कर चुकी थीं।