भोपाल

कांग्रेस का गढ़ है अमरवाड़ा, प्रत्याशियों की लाइन लगी, जानिए क्या कर रहे कमलनाथ

Kamlesh Shah Kamal Nath Amarwara By polls in Chhindwara Amarwara By Polls मजेदार बात यह है कि लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बुरी हार के बाद भी यहां उम्मीदवार बनने के लिए कांग्रेसियों की लाइन लगी है।

2 min read
Jun 16, 2024
Kamlesh Shah Kamal Nath Amarwara By polls in Chhindwara Amarwara By Polls

Kamlesh Shah Kamal Nath Amarwara By polls in Chhindwara Amarwara By Polls लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट गंवाने के बाद अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। कांग्रेसी विधायक कमलेश शाह के पार्टी बदलकर बीजेपी में जाने और पद से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने कमलेश शाह को ही अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अभी तय नहीं हुआ है। मजेदार बात यह है कि लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बुरी हार के बाद भी यहां उम्मीदवार बनने के लिए कांग्रेसियों की लाइन लगी है।

अमरवाड़ा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनने के लिए अभी तक आधा दर्जन प्रमुख नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं। दरअसल अमरवाड़ा पिछले कई चुनावों से कांग्रेस का गढ़ बना हुआ है। यहां लगातार 15 सालों से कांग्रेस का कब्जा है। कमलेश शाह यहां से कांग्रेस की टिकट पर तीन बार विधायक बने हैं। भले ही इस बार वे बीजेपी में हैं पर इस आदिवासी बेल्ट में कांग्रेस का आधार अभी भी मजबूत है।

खास बात यह भी है कि पार्टी भले ही कमलनाथ से धीरे धीरे किनारा करने की जुगत बैठा रही है पर अमरवाड़ा से कांग्रेस का प्रत्याशी उनकी ही मर्जी का होगा, यह तय है। यही वजह है कि कांग्रेस में टिकट के दावेदार कमलनाथ के चक्कर काट रहे हैं।

कांग्रेस के प्रत्याशी चयन के लिए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक सुनील जायसवाल रायशुमारी कर रहे हैं। अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा प्रमुख नेताओं की दावेदारी सामने आ चुकी है। एमपी कांग्रेस ने अमरवाड़ा से प्रत्याशी चयन के लिए कमलनाथ और उनके पूर्व सांसद पुत्र नकुलनाथ को फ्री हेंड दे दिया है।

अमरवाड़ा विधानसभा के लिए उपचुनाव में 10 जुलाई को वोटिंग होगी। मतगणना और परिणाम की घोषणा 13 जुलाई को होगी। इस तरह वोटिंग के लिए महज 24 दिन बचे हैं।

Updated on:
16 Jun 2024 09:14 pm
Published on:
16 Jun 2024 09:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर