भोपाल

Breaking: भारी बहुमत के बीच भाजपा को लगा बड़ा झटका, बढ़ने वाली है मुश्किल

Breaking: भारी बहुमत के बीच भाजपा को लगा बड़ा झटका, बढ़ने वाली है मुश्किल

2 min read
May 15, 2018


भोपाल। कर्नाटक में भाजपा की बड़ी जीत के बीच अब तीन राज्यों में इस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा ने बसपा के साथ मिलकर भाजपा शासित राज्यों में अपने अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है।

केंद्र और उत्तरप्रदेश में बीजेपी के चलते के उपचुनाव में दो लोकसभा सीट जीतकर लाने वाली समाजवादी पार्टी की नजर अब मध्यप्रदेश पर टिक गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सहयोग से दो लोकसभा सीट जीतने के बाद अखिलेश के हौंसले बुलंद है। इसके साथ वे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी भाजपा को घेरने के लिए अपने प्रत्याशी उतारने वाले हैं। कर्नाटक में भाजपा की जीत के बीच सपा और बसपा मिलकर अब भाजपा सरकार को बड़ा झटका देने जा रहे हैं। सपा-बसपा ने उत्तरप्रदेश से बाहर निकलने का मन बनाया है। इसके लिए सपा ने बसपा के सात मिलकर मिशन मध्यप्रदेश पर काम करना शुरू कर दिया है। इस मिशन को आगे बढ़ाने की भी कवायद तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबरः बीजेपी सरकार जल्द करेगी मंत्रिमंडल विस्तार, उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति की अटकलें तेज

पार्टी नेताओं के मुताबिक समाजवादी पार्टी अब मध्यप्रदेश में अपनी पार्टी का विस्तार करेगी। एमपी के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी वह अपनी पार्टी का विस्तार करेगी और चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में पूरे दमखम के साथ मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

मध्यप्रदेश में 100 प्रत्याशी उतारेगी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश में 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की प्लानिंग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस संबंध में अपनी कई टीमें तीनों राज्यों में भेजी है, जो किन-किन सीटों पर सपा के प्रत्याशी उतार सकते हैं, इसका आंकलन करेगी। इसके साथ ही बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने पर भी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।

एमपी में 7 सीटें थी सपा की
मध्यप्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का संगठन है और पिछले कुछ सालों में सपा के प्रत्याशी जीत चुके हैं। मध्यप्रदेश में 2003 में सपा को सात सीटें मिली थीं। लेकिन उसके बाद 2008 और 201 के चुनावों में एक भी सीट हासिल नहीं हो सकी थी। समाजवादी के प्रभाव वाला क्षेत्र दतिया से लेकर बुंदेलखंड और रीवांचल तक माना जाता है। यह उत्तरप्रदेश की सीमाओं से लगा क्षेत्र है।

मध्यप्रदेश आया सर्वे दल
पार्टी के सूत्र बताते हैं कि समाजवादी नेता इन दिनों अखिलेश के निर्देश पर मध्यप्रदेश आए हुए हैं। जो यहां पार्टी के विस्तार की कवायद और चुनाव जीतने की संभावनाएं तलाशने में जुटे हैं।

जल्द मध्यप्रदेश आएंगे अखिलेश
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इन तैयारियों के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही मध्यप्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं। वे मध्यप्रदेश में 100 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतार सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा बसपा के साथ मिलकर इन राज्यों में भाजपा के खिलाफ मैदान में उतर सकती है।

बना सकते हैं व्यापमं को मुद्दा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले को बड़ा मुद्दा बनाने के मूड में है। इसके अलावा रेत खनन, किसानों की समस्या आदि भी मुद्दों को भुनाने पर विचार किया जा रहा है। सपा के बड़े नेता सुनील यादव 'साजन' के मुताबिक पार्टी उत्तरप्रदेश के बाहर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद विधानसभा चुनावों में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

ये भी पढ़ें

Breaking: दिल्ली से लौटकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अब मुझे जाना है मेरी कुर्सी खाली है

Published on:
15 May 2018 12:27 pm
Also Read
View All