भोपाल

Kartik Aaryan: ओरछा में कार्तिक आर्यन की मस्ती का वीडियो वायरल, बोट क्लब पर खेला वॉलीबॉल

Karik Aaryan: इन दिनों पर्यटन नगरी ओरछा में बॉलीवुड की फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग चल रही है। इसमें फिल्म की पूरी यूनिट ओरछा में रुकी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2024, 11:09 AM IST
kartik aryan
ओरछा में भूल-भुलैया 3 की शूटिंग के बीच कार्तिक आर्यन ने बिताए फुर्सत के पल।

Kartik aaryan: इन दिनों पर्यटन नगरी ओरछा में बॉलीवुड की फिल्म भूल भुलैया 3 (bhool-bhulaiyaa) की शूटिंग (Shooting) चल रही है। इसमें फिल्म की पूरी यूनिट ओरछा में रुकी हुई है। इस दौरान फिल्म में काम करने वाले कई अभिनेता कभी ओरछा की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं तो कभी वह बुंदेली चाट पकौड़ी का मजा लेते दिख रहे हैं। ऐसे में फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन ओरछा में वोट क्लब के लोगों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए।

सुरक्षाकर्मियों को किया दूर रहने का इशारा और खेलना किया शुरू

मध्य प्रदेश के ओरछा में शूटिंग से फ्री होकर अभिनेता कार्तिक आर्यन (Actor Kartik Aaryan) ओरछा में निकले तो बेतवा नदी के घाट पर बोट क्लब के सदस्य वॉलीबॉल खेलते दिखाई दिए। ऐसे में वह खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने अपनी एसयूवी को रोका और सुरक्षा कर्मियों को दूर करते हुए खुद वॉलीबॉल खेलने मैदान में पहुंच गए। अपने बीच फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को प्रकार बोट क्लब के सदस्य खुश हो गए। वहीं कार्तिक (kartik Aaryan) ने इन लोगों के साथ जमकर वॉलीबॉल खेला।

पिछले दिनों सड़क पर खड़े ठेले से खाई चाट और फुल्की

फैंस के साथ कार्तिक आर्यन

बता दें कि दो दिन पहले कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) ओरछा की गलियों में चाट और फुलकी (Street food) का आनंद लेते दिखाई दिए थे। चाट खाने पहुंचे अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनके फैंस ने घेर लिया और उनके साथ जमकर सेल्फी ली। फिल्म भूल-भुलैया के लिए यूनिट के साथ अदाकारा माधुरी दीक्षित (madhuri dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ ही अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ओरछा पहुंचे हैं।

X एकाउंट पर पोस्ट किए मस्ती के फोटो

Updated on:
9 Jul 2024, 11:09 AM IST
Published on: