भोपाल

एमपी में सबसे बड़े खेल महाकुंभ में होगा 1.50 लाख खिलाड़ियों का जमावड़ा, 13 जनवरी से होगी शुरुआत

Khelo MP Youth Games- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम में चुना जाएगा, 31 जनवरी तक चलेंगे यूथ गेम्स

2 min read
Jan 12, 2026
Khelo MP Youth Games

Khelo MP Youth Games - एमपी के सबसे बड़े खेल महाकुंभ "खेलो एमपी यूथ गेम्स" भोपाल में 13 जनवरी से शुरुआत होगी। प्रतियोगिता 31 जनवरी तक चलेगी। खेलो एमपी यूथ गेम्स Khelo MP Youth Games के अंतर्गत प्रतियोगिता चार चरणों में विकासखण्ड, जिला, संभाग एवं राज्यस्तर पर आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के करीब 1.50 लाख खिलाड़ी शामिल होंगे। यूथ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम में चुना जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जनवरी को शाम 6 बजे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ करेंगे। वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब बड़ा तालाब भोपाल पर वॉटर प्रोजक्शन, लेजर शो, भव्य आतिशबाजी, शेफाली अल्वारेस एवं दिव्या कुमार की प्रस्तुति की धूम मचेगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में लाड़ली बहनों को सरकार ने दिए 50 हजार करोड़ रुपए, सीएम ने कहा- लगातार बढ़ाएंगे राशि

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को आयोजन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया खेलो एमपी यूथ गेम्स देश में पहली बार खेल विभाग एवं सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित हो रहे है। झीलों की नगरी भोपाल से एमपी के सबसे बड़े खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ होगा।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से

राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को लगभग 4 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। Khelo MP Youth Games में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए रहेगा। चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से प्रारंभ होगी। ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिताएँ 13 से 16 जनवरी, जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 जनवरी, संभागस्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 25 जनवरी और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी तक होंगी।

28 खेलों की होंगी प्रतिस्पर्धा

खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025 Khelo MP Youth Games 2025 में कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल के साथ ही इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर एवं नर्मदापुरम में प्रस्तावित है। ब्लॉक स्तर से चयन प्रक्रिया के अंतर्गत जिलास्तर पर प्रदेश के 313 विकासखंडों की सहभागिता होगी। राज्यस्तर पर प्रदेश के 10 संभागों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, चंबल, नर्मदापुरम एवं शहडोल की टीमें भाग लेंगी।

11 खेलों की प्रतियोगिताएं तीन चरणों में

तीन चरणों (ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर) में 11 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखम्ब, कुश्ती, जूडो, शतरंज, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। चार चरणों (ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्यस्तर) में 10 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें फुटबॉल, व्हालीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिटू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी, कबड्डी शामिल हैं। आर्चरी, ताईक्वांडो, क्याकिंग- कैनोईंग, रोईंग, फैंसिंग, शूटिंग, थ्रो बॉल की प्रतियोगिताएं सीधे राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

विभिन्न खेल, अलग-अलग आयोजन स्थलों पर होंगे। भोपाल में एथलिटिक्स, फेंसिंग, बॉक्सिंग, क्रिकेट (पुरूष), रोविंग, कायाकिंग (कैनोइंग), स्विमिंग, शूटिंग, हॉकी (पुरूष), थ्रो-बॉल, इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, स्वीमिंग, शिवपुरी में महिला क्रिकेट, ग्वालियर में हॉकी (वुमेन), बैडमिंटन, पिट्टू, उज्जैन में मलखंब, योगासन, कबड्डी, टग ऑफ वॉर, रेसलिंग, जबलपुर में खो-खो, आर्चरी, रीवा में फुटबॉल, नर्मदापुरम में शतरंज, ताइक्वांडो, सागर में जूडो प्रतियोगिता होगी।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को सरकार ने बनाया मालामाल, खातों में डाले 6942 करोड़ रुपए

Updated on:
12 Jan 2026 09:42 pm
Published on:
12 Jan 2026 09:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर