भोपाल

सर्दियों के सुपरफूड हैं ये 3 चीजें, डाइट में शामिल करें, होंगे बेशुमार फायदे

चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए कुछ हेल्दी आहार डाइट में शामिल करना होगा। इनमें उन आहारों को खासतौर पर शामिल करें, जिनमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2020, 7:58 PM IST
health news
सर्दियों के सुपरफूड हैं ये 3 चीजें, डाइट में शामिल करें, होंगे बेशुमार फायदे

भोपाल/ सर्दियों में अकसर लोगों की स्किन रूखी और बेजान पड़ जाती है। ये वातावरण और खानपान में आए बदलाव के कारण होता है। कई परेशान यंगस्टर्स इसे लेकर काफी चिंचित रहते हैं, खासकर लड़कियां। सर्दियों में ग्लोइंग स्किन और जवां चेहरा बनाए रखने के लिए आपको अपनी सेहत को बेहतर रखना होगा। जब शरीर दुरुस्त होगा तो उसकी चमक चेहरे पर भी दिखाई देगी। चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए कुछ हेल्दी आहार डाइट में शामिल करना होगा। इनमें वो आहार होंगे जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर हों। क्योंकि, दमकती और बेदाग त्वचा के लिए ऐसे आहार बेहद फायदेमंद हैं। आइये जानते हैं इन आहारों के बारे में...।


सर्दियों में ये चीजें है बेहद कारगर

-गुणकारी है दही

दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर है। ये स्किन के लिए भी बेहतर आहार माना जाता है। इसके साथ ही बेसन के साथ दही मिलाकर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इससे स्किन सॉप्ट होती ही है, साथ ही दही में मौजूद हेल्दी प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया रोगों से भी बचाते हैं। कैल्शियम के अलावा इसमें विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो भोजन पचाने के साथ साथ पेट को रोगों से भी दूर रखता है।


-सिघाड़े में है स्वस्थ शरीर पाने का खजाना

सिंघाड़ा सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल माना जाता है। ये पानी में उगने वाला फल है। यह स्किन के लिए तो फायदेमंद है ही साथ कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। साथ ही चेहरे पर निखार लाने में भी इसका नियमित सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जो तेजी से स्किन पर ग्लों लाने का बेहतर उपचार है।


-एनर्जी बढ़ाएं चेहरा दमकाएं ड्राय फ्रूट

ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ड्राई फ्रूट के सेवन से त्वचा आकर्षक और हेल्दी रहती है। इनमें फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण ये कई रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं। सर्दियों में काजू का नियमित सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। वहीं, अखरोट में मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा को प्राकृतिक चमक देते हैं।

Updated on:
18 Jan 2020, 7:58 PM IST
Published on: