28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनटों में चेहरे पर आ जाएगा निखार, बढ़ेगी चमक, आजमाएं ये खास स्किन रिफ्रेशिंग टिप्स

सर्दियों में अकसर लोगों की त्वचा रूखी पड़ जाती है। जिसमें मीठी खुजली तो होती ही है, लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो इससे होने वाले दानों के कारण स्किन खराब भी हो सकती है। जानिए इससे छुटकारा पाने के टिप्स।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jan 2020, 7:18 PM IST

health news

मिनटों में चेहरे पर आ जाएगा निखार, बढ़ेगी चमक, आजमाएं ये खास स्किन रिफ्रेशिंग टिप्स

भोपाल/ सर्दियों का सुहाना मौसम अकसर लोगों को पसंद होता है। लेकिन, ये कई लोगों के लिए बड़ी समस्या भी साथ लाता है। सर्दियों में अकसर लोगों की त्वचा रूखी पड़ जाती है। जिसमें मीठी खुजली तो होती ही है, लेकिन अगर ये समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो इससे होने वाले दानों के कारण स्किन खराब भी हो सकती है। इससे निजात पाने के लिए बहुत से लोग कई ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। खास तौर पर लड़कियां इसे लेकर काफी सजग रहती हैं। चेहरे पर नमी बनाए रखने और ठंड के प्रभाव से बचाए रखने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकलयुक्त प्रॉडक्टर का बार बार इस्तेमाल आगे चलकर अपने अलग साइडइफेक्ट कर सकता है, ऐसे में कुछ नेचुरल चीजें भी हैं, जो ठंड के दिनों में आपकी त्वचा को ड्राई होने से तो बचाती ही हैं, साथ ही चेहरे का निखार भी बढ़ाती हैं।

पढ़ें ये खास खबर- सीने में ही नहीं पेट में भी होती है सर्दी, बचने के लिए ये टिप्स आएंगे आपके काम


ये चीजें आएंगी आपके काम

-गुलाबजल स्प्रे

अपने घर में हमेशा गुलाबजल स्प्रे जरूर रखें। क्योंकि, सर्दियों में तव्चा मुरझा सी जाती है, जिससे स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। इससे त्वचा का पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता खासकर चेहरे को, तो दिन में दो बार फ्रेशनेस बढ़ाने के लिए चेहरे पर गुलाबजल स्प्रे करें। इसके बाद फेस टिशू से चेहरा साफ कर लें। आप देखेंगे कि, चंद मिनटों में ही आपको आपका चेहरा ऊर्जावान महसूस होने लगेगा। गुलाब जल बेहद कोमल और रिफ्रेशिंग होता है। इसमें एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो चेहरे पर दाने नहीं होने देते। साथ ही इसका रोजान इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बों को साफ करता है।

पढ़ें ये खास खबर- ठंड तेज होते ही तेजी से बढ़ रहे हैं Brain Stroke के मरीज, ये Tips आएंगे काम


बर्फ से त्वचा होगी रिफ्रेश

आप सोचेंगे कि, सर्दियों में बर्फ की बात कर रहे हैं, लेकिन ये आपकी त्वचा खासकर चेहरे के लिए बेहद कारगर चीज है। इससे चेहरे के पोर्स काफी तेजी से खुलते हैं, साथ ही चहरे पर बर्फ रगड़ने से चेहरे के पोर्स में मौजूद धूल-मिट्टी भी अच्छी तरह साफ हो जाती है। साथ ही ठंड में मुर्झाइ स्किन चंद मिनटों में रिफ्रेश हो जाती है। बर्फ हमारे ब्‍लड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है, जिससे चेहरे पर नमी बन जाती है और ड्राय स्किन से छुटकारा मिल जाता है।

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों में होठों की देखभाल का ये है Best Option, lips हो जाएंगे पिंक और सॉफ्ट


टीबैग से इंस्टैंट निखार

हम चाय बनाने के बाद टीबैग फेंक देते हैं, लेकिन अब हम इसे फेसपेक समझकर फेकेंगे नहीं। इस्तेमाल के बाद टीबैग को फ्रिज में रख दें। जब भी चेहरा धोएं दिन में एक या दो बार टीबैग को पानी में भिगाकर चेहरे पर रगड़ते हुए सफाई करें। आंखों की थकान को दूर करने के लिए प्रयोग किए टी बैग काफी कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद टैनिनिस नामक तत्व आंखों की सूजन और थकान को कम कर इसे आराम दिलाता है। आंखों के नीचे कालापन दूर करने और चेहरे की स्क्रबिंग के लिए टी बैग का इस्तेमाल दुनिया भर में होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद करता है।

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों में ही क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानिए कारण और उपचार


पूरी नींद और पानी पीना जरूरी

हमारे चेहरे की चमक दो कारणों से खोती है एक तो धूल और प्रदूषण के कारण और दूसरी थकान के कारण। चेहरे की अच्छी तरह सफाई करने से धूल और पॉल्यूशन के कण निकल जाते हैं और चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं लेकिन इसके साथ-साथ पूरी नींद लेना और आंखों की थकावट को समय-समय पर कम करना बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं और पर्याप्त पानी पीते हैं तो आपके चेहरे की चमक हमेशा बरकरार रहेगी और चेहरा खिलता रहेगा।