
कितनी भी पुरानी हो दाद, खाज या खुजली हो जाएगी खत्म, जानिए असरदार इलाज
भोपाल/ राजधानी भोपाल में चर्म रोग की समस्या से ग्रस्त कई पीड़ित देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि, शहर का पानी प्रदूषित होने और बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते ये समस्या लोगों में काफी तेजी से फैल रही है। चर्म रोग से ग्रस्त मरीजों का मानना है कि, खुजली की इस गंभीर बीमारी का महंगे से महंगा इलाज कराना भी व्यर्थ साबित हो रहा है। उपचार करने पर ये समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ समय बाद ये एकदम से लौट आती है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.सुधीर गुप्ता के मुताबिक, आजकल कई लोगों को हो रही इस समस्या में ज्यादातर मरीज दाद, खाज या खुजली की समस्या लेकर आ रहे हैं। त्वचा रोग की इन बीमारियों का समय रहते इलाज नहीं कराया जाए, तो ये विकराल रूप ले लेती है। पीड़ित इस समस्या से निजात पाने के लिए कई अलग अलग उपचार करते हैं, लेकिन फिर भी सभी को इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। इसी के चलते हम आपको दाद, खाज और खुजली की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक नुस्खा बताने जा रहे है।
पढ़ें ये खास खबर- जानलेवा है ये बीमारी, काम करते करते पीड़ित को आ जाता है 'स्लीप अटैक'
गैंदे के फूल का लेप लगाएं
आपको बता दें कि, दाद, खाज, खुजली से निजात पाने के लिए जिस नुस्खे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके लिए आपको गेंदे के फूल की आवश्यक्ता होगी। गेंदे के फूल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो दाद, खाज और खुजली की समस्याओं को जड़ से खत्म करते हैं।
इस तरह करें उपचार
इस नुस्खे को बनाने के लिए गेंदे के फूलों को अच्छी तरह से पीस लीजिये उसमे थोड़ा सी पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लीजिये। इस पेस्ट को दाद, खाज और खुजली के स्थान पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 3 से 4 घंटे के बाद जब पेस्ट सूख जाये तब इस पेस्ट को ठंडे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को एक सप्ताह तक दोहराएं। अगर दाद, खाज या खुजली शरीर के ज्यादा हिस्से पर फैल गया है और इस पेस्ट को लगाने से लाभ लग रहा है, तो इस उपाय को करने के दिन बढ़ा सकते हैं, लाभ दिखने लगेगा।
Updated on:
7 Jan 2020, 1:43 PM IST
Published on:
7 Jan 2020, 1:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.