भोपाल

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की पहल करेगा कुशवाहा समाज

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला भोपाल की बैठक तुलसी नगर में आयोजित की गई।

less than 1 minute read
Sep 15, 2024

भोपाल. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला भोपाल की बैठक तुलसी नगर में आयोजित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज की विभिन्न गतिविधियों को लेकर विचार मंथन किया गया। इसके साथ ही राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक एकजुटता का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज की आबादी 12 प्रतिशत है, जो राजनीति को सीधे प्रभावित करती है। आबादी के आधार पर अगर समाज को प्रतिनिधित्व मिले तो कुशवाहा समाज अग्रणी भूमिका निभाएगा। इसके लिए महासभा की ओर से जरूरी प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव रामविश्वास कुशवाहा ने कहा कि समाज निर्माण में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की आवश्यकता है। साथ ही सामाजिक कुरीतियां, बाल विवाह, मृत्युभोज आदि भी दूर होना चाहिए, तभी समाज का उत्थान होगा। इस दौरान समाज के लोगों ने कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोकमन कुशवाहा, सचिन के वर्मा, प्रदेश मंत्री सरिता कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

भवन में कार्यालय को लेकर विवाद नहीं

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि कुशवाहा समाज के भवन को लेकर समाज में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। भवन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कार्यालय संचालित है जो आगे भी निर्विवाद रूप से चलता रहेंगा। उन्होंने कहां कि भवन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय उप कार्यालय, प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालय,महिला मोर्चे का प्रदेश कार्यालय संचालित किया जाएगा।

Published on:
15 Sept 2024 12:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर