
भोपाल. लाड़ली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं को 10 जून को पहली किश्त मिल चुकी है, उन्हें अब दूसरी किश्त का इंतजार है। ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि महज चार दिन बाद ही लाड़ली बहना के खाते में दूसरी किश्त के 1000 रुपए आ जाएंगे, इस उपलक्ष्य में इंदौर में उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें करीब एक लाख लाड़ली बहना शामिल होंगी।
1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में आएगा पैसा
पहली किश्त की तरह ही दूसरी किश्त में भी सभी पात्र 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में ऑनलाइन लाड़ली बहना की दूसरी किश्त 10 जुलाई को जारी की जाएगी। ये राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
21 साल की महिला ले सकती है लाभ
लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 23 साल से 60 साल तक की महिलाओं को शामिल किया गया है, लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अब इस योजना में कुछ बदलाव किया है, जिसके कारण अब 21 साल की लाड़ली बहनाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन्हें भी इस योजना के तहत 1000 रुपए मिलेंगे।
सीएम करेंगे इस योजना की अपडेट घोषणा
10 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त जारी होने पर इंदौर में भव्य आयोजन होगा, जिसमें करीब एक लाख लाड़ली बहना को शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ही सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। उम्मीद है कि इसी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान इस योजना में हुए नए अपडेट की घोषणा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : 7 जुलाई से चलेंगी 3 नई ट्रेनें, सुहाना हो जाएगा सफर