भोपाल

जल्द बढ़ेगी लाड़ली बहना योजना की राशि, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Ladli Behna Amount Increase लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की बहुप्रतीक्षित मांग पर भी सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 3:08 PM IST
ladlirakhi
ladlirakhi

Ladli Behna Amount Increase LADLI BEHNA AMOUNT एमपी में रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों की बल्ले बल्ले हो रही है। राज्य सरकार ने इस बार प्रतिमाह दिए जानेवाले 1250 रुपए के अलावा राखी के शगुन के रूप में 250 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है। 10 अगस्त को प्रदेशभर की बहनों को सीएम मोहन यादव राखी गिफ्ट के ​रूप में महिलाओं के खातों में 1500 रुपए भेज रहे हैं। लाड़लियों के लिए रक्षाबंधन के दिन तक रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने की बहुप्रतीक्षित मांग पर भी सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा कर दी है।

सीएम मोहन यादव ने प्रदेशभर में महिलाओं के लिए रक्षाबंधन और सावन उत्सव कार्यक्रम करने का ऐलान किया जिसकी भोपाल में शुरुआत भी हो गई। इस कार्यक्रम में सीएम ने लाड़ली बहनों दी जा रही राशि में जल्द बढ़ोत्तरी का इशारा भी कर दिया।

विधानसभा चुनाव के पहले चालू की गई लाड़ली बहना योजना में शुरुआत में 1 हजार रुपए दिए गए थे। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में योजना की राशि धीरे धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक करने का वादा किया था लेकिन अभी केवल 1250 रुपए ही दिए जा रहे हैं। कांग्रेस बार-बार बहनों की राशि में बढ़ोत्तरी करने का बीजेपी का संकल्प पत्र का वादा याद दिलाती रहती है। अब सीएम मोहन यादव ने भी इस संबंध में बयान दिया।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का इशारा किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि '10 अगस्त को प्रदेश की 1 करोड़ 39 लाख बहनों के खातों में 1500 रुपए आएंगे। संकल्प पत्र में जो कहा है, वो वैसे का वैसा ही पूरा करेंगे। अगले 5 सालों में धीरे-धीरे करके सारी घोषणाएं पूरी होंगी।'

कार्यक्रम में आई महिला सरपंचों से सीएम मोहन यादव ने 10 अगस्त को कार्यक्रम कर इनमें लाड़ली बहनों को बुलाने को कहा। सीएम ने बताया कि लाड़ली बहनों के खातों में अब तक साढ़े 11 हजार करोड़ रुपए डाले जा चुके हैं।

Updated on:
10 Aug 2024, 3:08 PM IST
Published on: