भोपाल

लाड़ली बहना योजना के 1.26 करोड़ खाते होंगे फुल, भाईदूज पर सीएम भेजेंगे शगुन

Ladli Behna Yojana 2025: सीएम मोहन यादव ने की थी घोषणा दीपावली की भाईदूज ले लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए जानें कितनी आएगी राशि

3 min read
Oct 21, 2025
Ladli Behna Yojana 2025 Bhaidooj: 23 अक्टूबर से खाते होंगे फुल, अब मिलेंगे 1500 रुपए।

Ladli Behna Yojana 2025: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत बढ़कर मिलने वाले 1500 रुपए की राशि दीपावली के अवसर पर ही शुरू हो गई है। सीएम मोहन यादव ने 29वीं किस्त के रूप में जहां 1250 रुपए लाड़ली बहना योजना के तहत एमपी की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में भेजी थी। वहीं अब बची शेष राशि के 250 रुपए 23 अक्टूबर को भाईदूज पर्व पर भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें

महाकालेश्वर देश का पहला मंदिर जहां ‘श्रीअन्न’ प्रसाद की नई व्यवस्था, बनी रहेगी भक्तों की सेहत

नवंबर से खाते में एक साथ आएंगे 1500 रुपए

बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने ऐलान किया था कि लाड़ली बहना योजना के तहत जल्द ही लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। अपना वादा निभाते हुए सीएम ने अकटूबर से ही इस बढ़ी हुई राशि को देना शुरू कर दिया है। हालांकि इस महीने ये राशि दो बार में लाड़ली बहनों के खातों में भेजी गई है। जिसका एक हिस्सा 1250 रुपए दिया जा चुका है।

वहीं दूसरा हिस्सा 23 अक्टूबर को प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते (Ladli Behna Yojana 2025) में आएगा। वहीं नवंबर महीने से 1500 रुपए की राशि एक साथ लाड़ली बहना योजना के खातों में आएगी। 29वीं किस्त जारी करते हुए सीएम मोहन यादव ने घोषणा की थी कि अब धीरे-धीरे ये राशि बढ़ाई जाएगी। सिंहस्थ 2028 तक इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी Ladli Behna Yojana

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी।

कहां से हुआ शुभारंभ

--शुरुआत- 5 मार्च 2023, भोपाल से

--क्यों शुरू की गई थी लाड़ली बहना योजना- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना, परिवार में सम्मान दिलाना तथा पोषण सुधारना

--पूर्व सीएम शिवराज की योजना को आगे बढ़ा रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मासिक आर्थिक सहायता

-- शुरुआत- 1000 रुपए

--2023 अक्टूबर से - 1250 रुपए

-- 2025 नवंबर- 1500 रुपए का ऐलान

-- रक्षाबंधन पर बोनस- जुलाई 2025 की किस्त के साथ 250 रुपए का शगुन, पिछले साल भी मिला था बोनस, इस बोनस की शुरुआत भी शिवराज सिंह ने अपने शासनकाल में ही की थी।

-- दीपावली 2025 की भाईदूज पर भी 250 रुपए का शगुन: अब दीपावली की भाईदूज पर भी मोहन यादव ने लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana 2025) को बोनस और शगुन के रूप में 250 रुपए भेजने की तैयारी कर ली है।

-- नवंबर 2025 से लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़कर हुई 1500 रुपए- खाते में एक साथ आएगी ये राशि।

लाड़ली बहना योजना की पात्र कौन?

उम्र- 21-60 साल

स्थिति- विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता

निवास- मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य

आय सीमा- सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख से कम

परिवार में कोई आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी या पेंशनर नहीं होना चाहिए।

परिवार के नाम पर पांच एकड़ जमीन से कम कृषि भूमि और निजी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

महिला का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

कब आती है लाडली बहना योजना की किस्त?

लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10-15 तारीख के बीच पात्र महिला के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है।

Ladli Behna Yojana लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मिलेगा दीवाली का तोहफा।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन (फिलहाल बंद)

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bhena yojana 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में बंद है। अगस्त 2023 के बाद से अब तक नए पंजीयन नहीं किए जा रहे हैं। पहले आवेदन MP Online, समग्र पोर्टल और ग्राम पंचायत/वार्ड कैंप के माध्यम से किए गए थे।

ये भी पढ़ें

सेवा का बाजार…यहां सबसे सस्ता राशन, ताकि खुशियों से भरी रहे गरीब-मजदूरों की दीपावाली

Updated on:
21 Oct 2025 09:46 am
Published on:
21 Oct 2025 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर