Ladli Behna Yojana 23th installment : 24वीं किस्त आने से पहले यहां जानें… आखिर किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे योजना के पैसे।
Ladli Behna Yojana 24th Installment : मध्यप्रदेश की लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल 'लाड़ली बहना योजना' अक्सर चर्चा में रहती है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। मई में भी लाड़ली बहनों के खाते में 24वीं किस्त आने वाली है। लेकिन 'लाड़ली बहना योजना' ने कई जिलों की बहनों को बड़ा झटका दे दिया है। बता दें कि 10 हजार 963 महिलाएं अब इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी। 24वीं किस्त आने से पहले जान लीजिए कि मई में किन लाड़ली बहनों के खाते में नहीं आएंगे योजना के पैसे…।
राज्य शासन की सबसे महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana 24th Installment) में लगातार दूसरे साल 2025 में 60 वर्ष की आयु पार होने पर 10 हजार 963 महिलाएं के नाम स्वत: पोर्टल से हट गए हैं। इन्हें 1250 रुपए मासिक राशि के लाभ से अलग कर दिया गया। केवल 3,92,912 महिलाएं ही इस योजना में शेष बताई गई हैं।
अपात्र महिलाओं की संख्या: 690
लाभ परित्याग करने वाली महिलाएं: 890
मृत महिलाओं की संख्या: 646
समग्र से डिलीट महिलाएं: 426
आधार से समग्र डि-लिंक महिलाएं: 505
60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं: 10963
कुल पात्र महिलाएं: 392912