11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाड़ली बहना योजना के पैसे निकालने जा रही थी महिला, लेकिन फिर

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जो लाड़ली बहना योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के चेहरे पर हर महीने खुशी लेकर आती है, वो एक परिवार के लिए कभी न भूलाए जाने वाले दुख का कारण बन गई।

2 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जो लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) प्रदेश की लाखों महिलाओं के चेहरे पर हर महीने खुशी लेकर आती है, वो एक परिवार के लिए कभी न भूलाए जाने वाले दुख का कारण बन गई। छतरपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पैसे निकालने जा रही एक महिला हादसे का शिकार हो गई। रास्ते में महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

ये भी पढें - खतरे में है शहर की पांच लाख की आबादी, हैरान करने वाली है वजह

ये है पूरा मामला

सड़क दुर्घटना का ये पूरा मामला छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय रंजना पति पप्पू प्रजापति लाड़ली बहना योजना की राशि खाते से निकालने बैंक जा रही थी। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोग महिला को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला ले गए।

ये भी पढें - महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, दो की हालत गंभीर

समय पर इलाज न मिलने से मौत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन के मुताबिक, जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का आधे घंटे तक इंतजार किया गया। देरी के चलते निजी वाहन से उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल में डॉक्टर अरविंद सिंह ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस की टीम महिला को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तालाश कर रही है।