
MP News : पुराने शहर की तंग गलियों की करीब पांच लाख आबादी खतरे की जद में है। भोपाल में कई इलाके ऐसे हैं जहां गर्मी में आग लगी तो दमकल की गाडिय़ां नहीं जा सकती हैं। चौक बाजार में करीब दो लाख की आबादी है। यहां 4 साल पहले आग से सुरक्षा के लिए वाटर हाइड्रेड और अंडरग्राउंड होज पाइप लगाए गए थे, अब ये सिस्टम खराब हो चुका है। इसे जलकार्य शाखा ने लगाया था। इन्हें फायर संबंधित कार्य की जानकारी नहीं थी। अभी तक इस सिस्टम को फायर शाखा को सौंपा भी नहीं गया है।
ये भी पढें - Water Tax : अब पानी हुआ महंगा, 15% बढ़ा वाटर टैक्स
फायर फाइटिंग बाइक ही सहारा: पुराने शहर(Bhopal) में गलियां संकरी हैं। इसलिए वाटर टैंकर और फायर फाइटिंग बाइक से अग्नि दुर्घटनाओं में राहत और बचाव किया जा सकता है।
यहां भी हालत ठीक नहीं: न्यूमार्केट में भी फायर के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मार्केट के गलियों में 20 से अधिक फायर सिलेंडर हैं। जबकि नगर निगम ने न्यू मार्केट की नई बिल्डिंग में दुकानों के ऊपर फायर सिस्टम लगाए थे लेकिन इनमें इन्स्ट्रमेंट में गैस नहीं होने से उक्त फायर सिस्टम हवा में टूट गए हैं।
सिर्फ 13 फायर बाइक्स: संकरी गलियों में फायर ब्रिगेड के बड़े वाहन नहीं पहुंच सकते। निगम की फायर शाखा के पास 13 फायर बाइक्स और पांच छोटे फायर फाइटर्स हैं।
अग्निशमन शाखा पुराने भोपाल की विशेष निगरानी रखती है। इस क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए छोटे फायर फाइटर्स पास के सब स्टेशन में तैनात किए गए हैं।- सौरभ कुमार पटेल, प्रभारी फायर ऑफिसर, नगर निगम
पुराने शहर में आग बुझाने के लिए कोई पुता इंतजाम नहीं हैं। व्यापारी व्यक्तिगत रूप से फायर सिलेंडर रखते हैं। गर्मी आते ही चिंता सताने लगती है।- राकेश अग्रवाल, संयोजक, भोपाल व्यवसायी महासंघ
Updated on:
11 Apr 2025, 8:46 AM IST
Published on:
11 Apr 2025, 8:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.