भोपाल

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए महीना, ऐसी है सरकार की आर्थिक स्थिति

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश सरकार यदि लाड़ली बहनों को हर महीने तीन हजार रुपए देगी। तो सरकार पर लगभग ढाई गुना बोझ आ जाएगा।

2 min read
Nov 04, 2024

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार बढ़ाने को लेकर कई बार ऐलान किया जा चुका है। अगर ऐसा होता है तो सरकार के खजाने में करीब ढाई गुना बोझ आ जाएगा। जो कि अब सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। अभी लाड़ली बहनों को हर महीने 1250 रुपए मिल रहे हैं। इस योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगभग 17 महीने पहले की थी।

सरकार के द्वारा हर महीने लाड़ली बहनों को 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। अब बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट में उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में लाड़ली बहना योजना दोनों की पार्टियों की जीत-हार का कारण बन सकती है। सीएम डॉ मोहन यादव हर महीने 3 हजार रुपए देने का वादा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस लगातार तीन हजार रुपए प्रति महीने देने का सरकार पर दवाब बना रही है। अभी वर्तमान में सरकार 3,80,000 रुपए के कर्ज में है।

कैसी हैं मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति


मध्यप्रदेश पर साल 2022 में 3 लाख 3000 करोड़ का कर्ज था। फिर साल 2023 में आंकड़ा बढ़कर 3,23,000 करोड़ पहुंच गया। अभी सरकार के ऊपर 385000 करोड़ रुपए का कर्ज पहुंच गया है। साल 2018 में सरकार के द्वारा 13 हजार करोड़ का सालाना ब्याज भरा जाता था। अब ब्याज का आंकड़ा बढ़कर 24000 करोड़ हो गया है।

वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में 1250 रुपए महीना भेज रही है। रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपए अधिक भेजे गए थे। सरकार को अभी योजना के चलते हर महीने 1574 करोड़ रुपए का बोझ उठाना पड़ा रहा है। यदि सरकार 3 हजार महीना देती हौ तो हर महीने सरकार पर 2.4 फीसदी का अतिरिक्त भार आएगा। जिसके चलते महिलाओं के खाते में 3777 करोड़ रुपए हर महीने डालने होंगे।

Updated on:
04 Nov 2024 05:06 pm
Published on:
04 Nov 2024 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर