10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhopal News: अनूठी पहल, लकी ड्रॉ से चुने गए 21 श्रद्धालु करेंगे शिर्डी यात्रा

Bhopal News: 21 साईं भक्तों को पूरी तरह निःशुल्क शिर्डी यात्रा कराई जाएगी, 17 से 19 जून तक होगी यात्रा।

2 min read
Google source verification
sai baba

free shirdi yatra 21 devotees selected by lucky draw sai baba pilgrimage

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सेवा और भक्ति का एक अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। 'पुतलीघर शिर्डी साईं धाम परमार्थ संस्था' द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। संस्था द्वारा 21 साईं भक्तों को पूरी तरह निःशुल्क शिर्डी यात्रा कराई जाएगी। इस यात्रा के लिए सुप्रसिद्ध कथावाचक सुमीत पोंडा भाई की उपस्थिति में लकी ड्रॉ निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कथावाचक सुमीत पोंडा भाई ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि असमर्थों को तीर्थ दर्शन कराना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनके द्वारा ही लकी ड्रा की पर्चियां निकाली गईं, जिसमें उन 21 श्रद्धालुओं के नामों की घोषणा की गई जो बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी प्रस्थान करेंगे।

17 से 19 जून तक होगी यात्रा

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा आगामी 17, 18 एवं 19 जून को आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित भक्तों के रहने, खाने और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाएगी। चयन प्रक्रिया में विशेष रूप से उन लोगों को प्राथमिकता दी गई है जो आर्थिक तंगी के कारण अब तक शिर्डी जाकर साईं बाबा के दरबार में मत्था टेकने में असमर्थ थे।

‘एक शाम छिंद वाले दादाजी के नाम’: गूंजेगा सुंदरकांड

धार्मिक कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में भोपाल में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक शाम छिंद वाले दादाजी के नाम कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। भक्ति और सेवा की इस अनूठी कड़ी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ लेंगे। इस दौरान पुतलीघर साईं धाम परमार्थ संस्था के आयोजकों ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक यात्राएं कराना नहीं, बल्कि उन चेहरों पर मुस्कान लाना है जो अभावों के कारण दर्शन से वंचित रह जाते हैं। साईं बाबा की कृपा से यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।

भक्तों में उत्साह का माहौल

लकी ड्रॉ के दौरान जैसे ही विजेताओं के नामों की घोषणा हुई, पूरा परिसर 'ओम साईं राम' के जयकारों से गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों ने संस्था की इस पारदर्शी चयन प्रक्रिया और सेवा भाव की प्रशंसा की। भोपाल की यह पहल अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है, जहाँ भक्ति को केवल व्यक्तिगत आस्था तक सीमित न रखकर समाज सेवा से जोड़ा जा रहा है। आगामी 17 जून को यह जत्था पूरी श्रद्धा के साथ भोपाल से शिर्डी के लिए रवाना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

sai babaकार्यकर्म पुतलीघर शिर्डी साईं धाम परमार्थ संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा है। विशेष अतिथि के तौर पर कथावाचक सुमीत पोंडा भाई शामिल हुए। इसके लिए 21 श्रद्धालु यात्रा करने जाएंगे। यात्रा 17 से 19 जून तक चलेगी।