भोपाल

Ladli Behna Yojana लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर, 3000 रुपए देने की फिर उठी बात, सीएम के ट्वीट से बढ़ी हलचल

Ladli Behna Yojana CM Mohan Yadav Tweet Jitu Patwari Tweet बीजेपी ने महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में दी जानेवाली राशि में वृद्धि कर इसे 3 हजार रुपए तक करने का वादा किया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 7:18 PM IST
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana CM Mohan Yadav Tweet Jitu Patwari Tweet एमपी में लाड़ली बहना योजना रोज सुर्खियों में बनी रहती है। इस योजना के कारण ही प्रदेश की महिलाओं ने बीजेपी को जमकर वोट दिए। विधानसभा चुनाव में रिकार्ड जीत से राज्य में दोबारा बीजेपी की सरकार बन गई और लोकसभा चुनावों में लाड़ली बहनों की बदौलत पार्टी ने प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस नेता खुलकर यह बात स्वीकारते हैं कि लाड़ली बहना योजना के कारण ही वे दोनों चुनाव हारे हैं। यही कारण है कि कांग्रेसी महिलाओं के मुद्दे पर मुखर रहते हैं और लाड़ली बहना योजना पर भी जब तब राज्य सरकार को घेरते रहते हैं।

बीजेपी ने महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में दी जानेवाली राशि में वृद्धि कर इसे 3 हजार रुपए तक करने का वादा किया है। कांग्रेसी मौका देखते ही बीजेपी को इस चुनावी वादे की याद दिलाते रहते हैं। एक ऐसा ही मौका तब आया जब सीएम मोहन यादव ने अमरूद बेचनेवाली एक महिला का दिल को छू लेनेवाला वीडियो पोस्ट किया। सीएम मोहन यादव के इस वीडियो और ट्वीट से कांग्रेसी हल्कों में हलचल बढ़ गई। सीएम के ट्वीट के प्रति उत्तर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की।

दरअसल सीएम मोहन यादव ने सोमवार को अपने एक्स हेंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। रास्ते में लाल मीठे अमरूद देखकर वे रुक गए थे। सीएम मोहन यादव ने महिला से अमरूद खरीदे और इसका वीडियो एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर दिया।

ट्वीट में सीएम मोहन यादव ने लिखा-

बहन के निश्छल प्रेम ने अमरूद की मिठास को और भी बढ़ा दिया है…

बहनों के चेहरे पर ये मुस्कान और जीवन में अमरूद सी मिठास बनी रहे, यही मेरा प्रयास भी है और शुभकामनाएं भी।

सीएम के वीडियो पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लाड़ली बहना योजना का जिक्र कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया —

आज आप बिल्कुल,
सही कह रहे हैं मोहन भैया!
किसी भी बहन का निश्छल प्रेम, अपनत्व और आत्मीयता संबंधों की मिठास बढ़ा देती है!

लेकिन, #मध्यप्रदेश में ऐसी लाखों लाड़ली बहनें और भी हैं, जो ₹3000 रुपए प्रतिमाह के वादे के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रही हैं!

वे कहना/दोहराना चाहती हैं कि बीते चुनाव में @BJP4MP ने गांव-गांव में लाड़ली बहना योजना का प्रचार किया और वोट लूट लिए!

यही नहीं, नियमों का हवाला देकर कई बहनों को अपात्र करार दे दिया और नई पात्र बहनों को योजना का लाभ देने से मुंह फेर लिया!

यदि ऐसी सभी जरूरतमंद बहनों के जीवन में भी आप अमरूद जैसी मिठास देना चाहते हैं, तो ₹3000 के चुनावी वादे को पूरा करें!

Updated on:
3 Sep 2024, 7:18 PM IST
Published on: