भोपाल

Ladli Behna के लिए खुशखबरी: इस माह से मिलेंगे 1200 रुपए, CM Shivraj इस दिन से खाते में Transfer करेंगे 3000 रुपए

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाओं के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक अच्छी खबर दी है। खुशखबरी ये है 10 सितंबर को ग्वालियर में राज्यस्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन होने जा रहा है... जानें कब से मिलेंगे 3000 रुपए...?

3 min read
Sep 08, 2023

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली पात्र महिलाओं के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक अच्छी खबर दी है। खुशखबरी ये है 10 सितंबर को ग्वालियर में राज्यस्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन होने जा रहा है। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेशभर की बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की धनराशि 1000 रुपए सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना के खातों में ट्रांसफर करेंगे। आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 250 रुपए लाड़ली बहनों के खातों में जमा करवाए थे। वहीं अब इस माह में 1000 रुपए की राशि जमा करवाएंगे। यानी इस बार से लाड़ली बहनों को 1250 रुपए दो किस्तों में दिए गए हैं, लेकिन अगले महीने यानी अक्टूबर से यह राशि 1250 रुपए की राशि एक साथ लाड़ली बहनों के खातों में जमा करवाई जाएगी। जानें कब से मिलेंगे 3000 रुपए...?

विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद करेंगे जन दर्शन यात्रा

ग्वालियर में सीएम शिवराज के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन का आयोजन फूलबाग मैदान पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक से 1000 रुपए की यह धनराशि लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ का भी वितरण करेंगे। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। आपको बताते चलें कि सम्मेलन में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भण्डारे में प्रसादी ग्रहण करने के बाद शहर में 'जन दर्शन यात्रा' भी करेंगे।

कलेक्टर ने तैयारियों पर की समीक्षा

ग्वालियर कलेक्टर ने इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की। इस बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं उच्च कोटि की होनी चाहिएं। कार्यक्रम स्थल पर जरूरी बुनियादी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम होने चाहिएं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने यह निर्देश भी दिए कि इस बात को सुनिश्चित करें कि निर्धारित सेक्टर में महिलाएंं और नागरिक सुविधाजनक तरीके से पहुंचें। एसपी ने यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से कहा कि 10 सितम्बर को शहर में यातायात व्यवस्था इस प्रकार रखी जाए कि जिससे जन दर्शन कार्यक्रम और हितग्राही सम्मेलन में लोग बिना किसी बाधा के और कम से कम दूरी तय कर पहुंच सकें। साथ ही शहर की आवागमन व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अक्टूबर से हर महीने लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1250 रुपए आपको बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की राशि देने की घोषणा की थी। जिसे सितंबर महीने से बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया है। लेकिन इस बार 10 सितंबर को आपके खातों में केवल 1000 रुपए की राशि ही जमा करवाई जाएगी। दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शेष रहे 250 रुपए की राशि आपको रक्षाबंधन के अवसर पर एडवांस में ही दे दी थी। इसीलिए इस बार भी आपके खाते में 1000 रुपए की राशि ही ट्रांसफर की जाएगी।

CM Shivraj ने समझाया 1000 रु. से 3000 रु. का गणित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान राशि को 1000 रुपए से 3000 रुपए करने का गणित समझाया कि कैसे सीएम शिवराज सिंह चौहान उनकी राशि 3000 रुपए महिना तक करने वाले हैं। सीएम शिजवराज ने कहा कि अक्टूबर से हर महीने 1250 रुपए आएंगे। फिर जब पैसों की व्यवस्था हो जाएगी तो, ये राशि बढ़कर 1500 रुपए किए जाएंगे। फिर धीरे-धीरे इस राशि को बढ़ाकर 1750 रुपए, फिर 2000/- रुपए, फिर 2250 रुपए किए जाएंगे। इसके बाद एक बार फिर राशि बढ़ाते हुए पहले 2500 रुपए की जाएगी और फिर यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपए कर दी जाएगी।´

Updated on:
08 Sept 2023 12:29 pm
Published on:
08 Sept 2023 12:28 pm
Also Read
View All