— उमा भारती बोली मैंने अपनी सहेली की बेटी से कराई वीडी शर्मा की शादी — मंच पर बैठे भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष शर्मा गए - वीडी शर्मा की राजनीति में एंट्री संघ के माध्यम से हुई - कुछ दिग्गज नेताओं ने लंबे समय तक उनकी भाजपा संगठन में एंट्री नहीं होने दी थी - वीडी को पहले खजुराहो से लोकसभा का टिकट मिला। वे वहां से भारी मतों से जीते - वीडी बड़े—बड़े दिग्गजों को पछाड़ते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए
कहते हैं कि हर सफल आदमी के पिछे महिला का हाथ होता है। इसे हर सफल व्यक्तित्व ने खुले मन से स्वीकारा भी है। मध्यप्रदेश के नवागत भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की किस्मत का ताला भी लेडी लक के चलते खुला है। वीडी शर्मा की राजनीति में एंट्री संघ के माध्यम से हुई वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक रहे। हालांकि वीडी की तेज चाल को देखते हुए कुछ दिग्गज नेताओं ने लंबे समय तक उनकी भाजपा संगठन में एंट्री नहीं होने दी थी। संघ के हस्तक्षेप के बाद वीडी की भाजपा संगठन में एंट्री हुई।
वीडी शर्मा पिछले 8 साल से भाजपा संगठन में पदाधिकारी रहे। संघ में होने के कारण वीडी ने शादी नहीं की। दो साल पहले शर्मा ने शादी की उसके बाद से उनका भाग्य खुल गया। वीडी की पत्नी स्तुति शर्मा जबलपुर की रहने वाली हैं।
वीडी को पहले खजुराहो से लोकसभा का टिकट मिला। वे वहां से भारी मतों से जीते भी। इसके बाद वीडी बड़े—बड़े दिग्गजों को पछाड़ते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए।
उमा भारती ने खोला राज़
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को नये नवेले प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की निजी जिंदगी का राज खोला। जिस पर वीडी शर्मा गए। उमा भारती वीडी से मिलने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। शर्मा ने पैर छूकर दीदी का स्वागत किया तो उमा ने भी उन्हें केसर चंदन का तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। उसके बाद मीडिया से उमा भारती ने कहा, वीडी मेरे छोटे भाई की तरह हैं। इनकी शादी मैंने ही करायी है। उमा भारती ने बताया कि वी डी शर्मा की पत्नी उनकी सहेली की बेटी हैं।
सहेली ने अपनी बेटी की वीडी से शादी के लिए प्रस्ताव रखा। उमा ने कहा मैंने ही इन दोनों की बात पक्की कराई, लेकिन मैं चाहकर भी वीडी की शादी में शामिल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि संन्यासी जीवन की भी अपनी सीमाएं हैं।