मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इस सबसे बड़े बाग में आम की 17 वैरायटी हैं, लेकिन खास डिमांड में रहता है दुनिया का सबसे वजनी आम, क्या आपने सुना है इस खास वजनदार आम का नाम...
Largest Mango Orchard Bhopal: देश दुनिया को मशीनरी एक्सपोर्ट करने वाला भेल आम के स्वाद के लिए भी दुनिया में जाना जाता है। यहां 17 प्रजातियों के 1700 पेड़ हैं, जिसमें दुर्लभ प्रजाति के मल्लिका और आम्रपाली भी शामिल हैं। बाग में लगे नूरजहां आम (Noorjahan Mango) की डिमांड अभी ज्यादा है। इसके करीब डेढ़ सौ पेड़ हैं। यहां के आम कई देशों तक पहुंच चुके हैं।
आम को फलों का राजा कहा जाता है, वहीं इसमें भी सबसे खास हापुस आम है, जो इन दिनों भेल स्थित जवाहर बाग में पाया जा रहा है। बाग की देखरेख करने वालों ने बताया कि यहां मल्लिका और आम्रपाली आम भी खास है। बताते हैं, आम की ऐसी वैराइटी तैयार की गई थी, जो हर साल फल देती हैं।
भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित इस आम के बाग में सब्जियों से लेकर फलों तक जहां केमिकल का उपयोग हो रहा है वहीं यह बागीजा इसके पूरी तरह मुक्त है। पेड़ पर पकने के बाद ही यहां आम तोड़े जाते हैं। आम लोगों को यह मुहैया है। इनमें कई प्रीमियम क्वालिटी भी हैं। कई लोग सामने आम तुड़कावर भी ले जाते हैं।