विदेशी सराफा बाजारों में सोना gold आज लगभग अपरिवर्तित रहा। स्थानीय सराफा बाजार में आज का भाव...
भोपाल/ अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार Bullion market में चांदी की नरमी के साथ सोने की कीमतों में भी पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही। विदेशी बाजारों में सोना gold आज लगभग अपरिवर्तित रहा। आभूषण निमार्ताओं की ओर से ग्राहकी कम आने से स्थानीय बाजार में गुरुवार को इसका असर देखने को मिला। व्यापारी नवनीत अग्रवाल के अनुसार खरीददारों के लिए ज्वैलरी jewellery खरीदने का ये अच्छा मौका है। शादियों के इस सीजन में पहली बार सोना और चांदी gold and silver price गिरावट देखी जा रही। मांग बढ़ते ही सोना और चांदी के ज्वैलरी की कीमतों में तेजी आयेगी।
सराफा बाजार में सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव
स्थानीय सराफा बाजार में आज सोने के भाव में करीब 20 रुपए की गिरावट होकर, 22 कैरेट सोने की दर 37,400 और 24 कैरेट सोना का दाम 39,270 रुपए है। वहीं चांदी 200 रुपए सस्ती होकर आज प्रति किलो चांदी 48,400 रुपए देखी गई। सराफा बाजार व्यापारियों का कहना है कि हाजिर बाजार में लोकल ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग में गिरावट के कारण मुख्य रूप से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। मांग बढ़ने से धातुओं के मूल्य में भी तेजी आयेगी।
ऐसे बदलता है धातुओं का रेट
सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना जिस कीमत पर खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है। ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा होता है। इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
फायदे का सौदा नहीं सोना
सोने में निवेश अब एक फायदे का सौदा नहीं है। हालांकि कुछ कारोबारियों को अब भी लग रहा है कि सोने के दाम आगे चढ़ सकते हैं। बाजार की नजर अमरीका में जारी होने वाले नॉन फार्म पेरोल के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं। इधर, ड्यूटी घटने के आसार घटते निर्यात व बढ़ती बेरोजगारी को थामने के लिए अब एक्सपोर्ट सेक्टर पर सरकार का फोकस है। शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद निवेशकों के सोने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाने की उम्मीद नहीं है। विश्लेषकों का कहना है कि सोने में आगे गिरावट आ सकती है। दरअसल, अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर के समाधान के साथ ही गोल्ड की कीमतों में तेजी गिरावट दिखेगी।