भोपाल

breaking news: गोविदपुरा के औद्योगिक इलाके मे लगी आग।

गोविदपुरा के औद्योगिक इलाके मे लगी आग...
3 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 3:31 PM IST
fire, fire in bhopal, bhopal news, bhopal breaking, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,
breaking news: गोविदपुरा के औद्योगिक इलाके मे लगी आग।

भोपाल। मंगलवार को राजधानी के गोविंद पुरा क्षेत्र में आज अज्ञात करणों से आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग गोविंदपुरा के औधोगिक क्षेत्र में लगी है। यह आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए कई फायर बिग्रेड को बुलाया गया। आग की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनीसनी मच गई। सूचना के अनुसार अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग में कितने रूपये का नुकसान हुआ है। साथ ही जान माल की हानि हुई या नहीं। शहर में पहले भी कई तरह की आग की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिससे लोगों को खासा परेशान होना पड़ा है।

पिछले दिनों भोपाल के सुभाष नगर विश्रामघाट और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बनी फर्नीचर की दुकान में शनिवार को सुबह अचानक आग लग गई। जिसके चलते क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इस दौरान लोग यहां से वहां भागते हुए देखे गए। एक दुकान में लगी आग ने आसपास कुछ कुछ और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए यहां हंगामा हो गया।

अवैध हैं दुकानें !...
यहां बनी दुकानों के संबंध में पुलिस का कहना है कि ये दुकानें अवैध हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों के अनुसार यहां दुकानों में कई लोग अवैध तौर पर बिजली का कनेक्शन लिए बैठे हैं। और आपना सारा कार्य बिजली के द्वारा ही करते हैं।

यहां तक की खाना बनाने के लिए तक लोगों ने हीटर लगा रखे हैं। और कई प्रकार की व्यवसायिक मशीनें भी इन अवैध कनेक्शनों से चला रहे हैं।

दुकान मालिक ने खोया आपा...
बताया जाता है कि जिस फर्नीचर की दुकान में आग लगी वह एजाज नामक युवक की थी। आग में अपना सारा सामान नष्ट होते देख एजाज अपना आपा खो बैठे और कई और चीजें भी आग में फैंकने लगा।

बच गया बड़ा हादसा...
जानकारी के अनुसार जिस दुकान में आग लगी थी। उसी के पास एक और दुकान थी,जिसमें आॅयल का सामान रखा था इसके अलावा कुछ गैस के सिलेंडर भी रखे थे। बढ़ती आग को देखकर ऐसा लग रहा था मानो आग वहां तक भी पहुुंच जाएगी, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।

ट्रैफिक जाम...
क्षेत्र में लगी आग के चलते यहां ट्रैफिक जाम हो गया। आग के कारण वाहन चालक वापस मुड़ने को मजबूर हो गए। सड़क के दोनों और लगे जाम के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

करीब 1 घंटे चली मश्क्कत...
दुकान में लगी आग की सूचना मिलने के कुछ देर बाद यहां फायर ब्रिगेड पहुंच गई, लेकिन इसके बावजूद इस पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद नगर निगम के 6 फायर टेंडरों व भेल के एक फायर टेंडर की मदद से करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

चारों ओर छाए धुंए के बादल...
आग की भीषणता का पता इसी से लगाया जा सकता है, कि आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में धुंए के बादल छा गए। जिसके चलते लोगों में भय का माहौल बन गया।

Published on: