
भोपाल। भोपाल के कोलार क्षेत्र में 4 किलोमीटर का लंबा जाम लगा। जिसके चलते स्थानीय लोगों को कई समस्या का सामना करना पड़ा। जाम में फसे लोग धूप में परेशान हो रहे है। जाम का मुख्य कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा अक्षय तृतीया पर कराया जा रहा है सामूहिक विवाह सम्मेलन है।
जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी शान बताने के लिए निकाली लंबी चौड़ी बारात निकाली गई। इस बारात में उनके समर्थक भी मौजूद थे। समर्थकों ने दोनों सड़कों को किया जाम.
स्थानीय लोग हो रहे परेशान
जनप्रतिनिधियों के बारात निकालने से स्थानीय निवासी और वहां से गुजरने वाले आम लोग हो रहे हैं। व्यवस्था को सुधारने वाला वहां कोई नहीं था। सिर्फ चाटुकारिता करने वाले लोग ही नजर आ रहे हैं. स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस बारात को पहले निकालने की व्यवस्था में लगी.
जाम का कारण विधायक और समर्थक के बीच होड़
दरअसल कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा और उनके पूर्व समर्थक श्याम सिंह मीणा के बीच खींचा तानी चल रही है। आज अक्षय तृतीया पर दोनों द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है और दोनों के समर्थको में मानो बारात निकालने की होड़ सी लगी हुई है।
कोलार रोड पर कई जगह सुबह 9 बजे से जाम की स्थिति बनी हुई है। किसी ज़माने में श्याम सिंह और रामेश्वर शर्मा एक साथ आयोजन किया करते थे मगर आज अलग अलग होकर कर रहे हैं सामूहिक विवाह का आयोजन जहां रामेश्वर शर्मा हुज़ूर विधानसभा के विधायक है तो वही श्याम सिंह कोलर के एक वार्ड की पार्षद के पति हैं।
आगे आगे श्याम सिंह द्वारा आयोजित सम्मेलन की बारात तो पीछे पीछे रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजत सम्मेलन की बारात निकल रही है।
घोड़ों की हुईं कमी तो टेम्पो में निकाली बारात
रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित बारात में जब दूल्हों को घोड़े पर बैठने के लिए घोड़ो की कमी हुई तो दूल्हों को टेम्पो में बिठाकर बारात निकाली गई। इस दौरान कोलार रोड पर पूरा ट्रैफिक चींटियों की तरह रेंगता दिखाई दिया। बच्चे, बुज़ुर्ग और आमजन परेशान होते दिखाई दिए।