भोपाल

women beauty: खूबसूरत आंखों के लिए करती हैं आईलाइनर का उपयोग, तो ये बरते सावधानी

women beauty: खूबसूरत आंखों के लिए करती हैं आईलाइनर का उपयोग, तो ये बरते सावधानी
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 12:56 PM IST
bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrik news, patrika bhopal, bhopal mp, beauty, women beauty, beautiful womne, eye care, eye infection, eyes, eyeliner, city girls, girls, fashion, women fashion,
women beauty: खूबसूरत आंखों के लिए करती हैं आईलाइनर का उपयोग, तो ये बरते सावधानी

भोपाल। लड़कियां अपनी आंखों को हाईलाइट करने और आकर्षित बनाने आईलाइनर का उपयोग जरूर करती है। क्योंकि लाइनर आपकी आंखों को खूबसूरत व आकर्षित बनाता है। इसके उपयोग से छोटी आंखे भी बड़ी दिखने लगती है। इसलिए कॉलेज गोइंग गल्र्स व आॅफिस गल्र्स इसलिए इसका उपयोग करना नहीं भूलती। पर, क्या आप जानते है? यह आईलाइनर आपकी आई को नुकसान भी पहुंचा सकता है। साथ ही गलत तरीके से इसका उपयोग करने पर आपके मेकअप के साथ साथ आपकी आंखें भी खराब हो सकती है। इसी के चलते हमारी ब्यूटीशियन अल्पना ने बताएं कि किस तरह आईलाइनर आंखों को नुकसान पहुंचाता है।

आंख दर्द की समस्यां
अलग अलग कैमिकल से बने लाइनर का उपयोग करने के कारण लड़कियों में आंख दर्द की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ज्यादातर लिक्विड लाइनर लगाने से इस तरह के केस सामने आ रहे है। इसलिए लिक्विड लाइनर लगाने के बदले पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल करें।

झुर्रियां
आंखों की स्किन कॉफी नाजुक होती है। रोज रोज आंखों पर आईलाइनर का उपयोग करने से झुर्रियों की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां परफेक्ट आंखों के चक्कर में आंखों को खीचती है। जिससे झुर्रियां होने को खतरा बढ़ जाता है।

सस्ता ब्रांड
सस्ता आईलाइनर हानिकारक कैमिकल से बनता है। जो आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए लाइनर खरीदते वक्त किसी अच्छे ब्रांड का ही लाइनर खरीदें। इससे आंखों में इन्फेक्शन का खतरा कम रहता है।

आंखों की रोशनी
लाइनर के लगातार प्रयोग करने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। लाइनर अगर आई लैंस के आस पास अप्लाएं किया गया है। तो इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। साथ ही आंखों से संबंधित अन्य समस्याएं भी हो सकती है।

कलरफुल लाइनर
आजकल कपड़ों से मिलता जुलता लाइनर लगाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ही आई इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। क्योंकि अलग अलग कैमिकल से बने कलर आंखों में लगाने से, कलर आंखों के अंदर चला जाता है। जिससे आई इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

Published on: