भोपाल

‘मैं तुमसे शादी करूंगा….बोलकर ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ ने महिला कांस्टेबल के साथ किया दुष्कर्म

Mp news: आरोप है कि 2012-13 में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल भोपाल में पदस्थ था उसी दौरान महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का वादा भी कर दिया।

less than 1 minute read
Mar 28, 2025
Lieutenant Colonel

Mp news: मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला आरक्षक के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल ने दुष्कर्म किया है। वर्तमान में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तराखंड में पदस्थ है। आरोप है कि 2012-13 में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल भोपाल में पदस्थ था उसी दौरान महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी का वादा भी कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने 3 से 4 अन्य महिलाओं का शोषण किया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह 2012-13 में भोपाल में पदस्थ थे। इसी दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। आरोपी बहाने से उसे अपने घर ले गया जहां कोल्ड्रिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने शादी का वादा कर किया।

बाद में पीड़िता को पता लगा कि आरोपी पहले शादीशुदा है तो आरोपी कर्नल ने अपनी पत्नी से तलाक लेने की बात कही और फिर कुछ सालों बाद शादी से इनकार कर दिया साथ उसे जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने भोपाल के महिला थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है।

युवतियों को फंसाने चलता है फर्जी खाते

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी युवतियों को फंसाने के लिए फर्जी नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट चलाता है। पुलिस ने जब पीड़िता के आरोपों पर जांच की तो आरोपी के 2 फर्जी अकाउंट निकले। आर्मी में ये नियम है कि कोई भी सोशल मीडिया खाते नहीं चला सकता लेकिन इसके बावजूद एक लेफ्टिनेंट कर्नल के फर्जी अकाउंट चलाता था।

Updated on:
28 Mar 2025 12:14 pm
Published on:
28 Mar 2025 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर