भोपाल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक, बीजेपी ने स्थगित किए कई कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक, बीजेपी ने स्थगित किए कई कार्यक्रम

3 min read
Aug 16, 2018
LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, थोड़ी देर में जारी होगा हेल्थ बुलेटिन

भोपाल। दो माह से दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत अब नाजुक हो गई है। उनसे मिलने पहुंचने वाले दिग्गज नेताओं का तांता लगा हुआ है, वहीं उनकी हालत में सुधार के लिए भोपाल समेत देशभर में रुद्राभिषेक किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआएं की जा रही हैं। उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बुधवार रात को और बिगड़ गई। डाक्टरों ने उन्हें लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखा है। उनके फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन बताया जा रहा है। उनकी हालत बिगड़ने के बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के हालचाल जाने। इसके बाद गुरुवार सुबह से एम्स में दिग्गज नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम तक कई बड़े नेता एम्स में अटलजी के हालचाल लेने पहुंच गए हैं।

Live Updates

4.45 PM

एम्स की तरफ से तीसरा बुलेटिन थोड़ी देर में जारी हो सकता है।

4.30 PM

अटलजी की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश में उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना सभाएं हो रही हैं, वहीं मंदिरों में रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

4.14 PM

इधर, खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपना गुना दौरा रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

4.15 PM

रविशंकर और गिरिराज अटलजी के घर पर मौजूद हैं।

4.00 PM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। ट

4.00 pM

थोड़ी देर में जारी हो सकता है तीसरा बुलेटिन। स्वास्थ्य के बारे में दी जाएगी जानकारी।

3.50 PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंचे।

3.45 PM

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बाहर आए। मीडिया से कहा- अटलजी की हालत नाजुक बनी हुई है। डाक्टर पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

3.00 PM

-थोड़ी देर बाद अमित शाह भी अस्पताल से निकले।

2.30 PM

-करीब 50 मिनट तक अस्पताल में रुकने के बाद प्रधानमंत्री रवाना।

1.40 PM

-मोदी के साथ अमित शाह भी हैं।

-वे अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानेंगे। वे दूसरी बार यहां पहुंचे हैं।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे।

1.00 PM

-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक।

एम्स ने जारी किया बुलेटिन।

12.05 pm

एम्स ने बताया कि अटलजी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

10.30 am

-अस्पताल में बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू।

-बुधवार रात से अटलजी की हालत गंभीर।

10.00 AM

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई मंदिरों में अटलजी के स्वास्थ्य को लेकर दुआओं का सिलसिला शुरू।

अमित शाह, राजनाथ पहुंचे
इधर, एम्स में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, प्रकाश जावड़ेकर, प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल जानने पहुंच गए हैं। इनके थोड़ी ही देर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी अस्पताल पहुंच गए हैं। इनके अलावा अटलजी के सभी रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं।

भोपाल में रुद्राभिषेक
भोपाल के सेकंड नंबर स्टाप स्थित दुर्गा मंदिर में कई लोग अटलजी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं पं. चंद्रशेखर तिवारी समेत कई पंडितों ने भगवान भेलेनाथ का रुद्राभिषेक कर अटलजी के स्वास्थ्य में सुधार की कामना की।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अटलजी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि परम आदरणीय हम सभी के श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उनके स्वास्थ्य में गिरावट की खबर से मन विचलित है। हम सभी उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

भोपाल से है गहरा नाता
अटलजी का भोपाल से गहरा नाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की भतीजी रेखा शुक्ला और उनका परिवार अभी भी भोपाल में है। जब तक अटल बिहारी चलते-फिरते थे, तो वे अक्सर अपनी भतीजी के घर आ जाते थे। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि अटल बिहारी भोपाल यात्रा के दौरान अपनी भतीजी रेखा के घर ठहरते थे। वहीं भोजन करते थे और सुकून से समय गुजारते थे। वह खाने के भी शौकीन थे इसलिए वह खासतौर से भतीजी के यहां अपनी पसंद का भोजन भी बनवाते थे। यही वह समय था जब वे खाली वक्त में कविताएं और भाषण भी रेखा के घर में ही बैठकर लिखते थे।

ये भी पढ़ें

अब साउथ की फिल्म में हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन

Updated on:
17 Aug 2018 05:05 pm
Published on:
16 Aug 2018 10:30 am
Also Read
View All