
भोपाल/ देशभर में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस अब मध्य प्रदेश में भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। जहां एक तरफ भारत में कोरोना के संक्रमितों की संखाया 750 के पार जा पहुंची है और 17 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यहां अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हो चुकी है। वहीं, इस संक्रमण का शिकार होकर 2 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। तेजी से फैल रहे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई अहतियादी कदम उठा रही है।
जहां केन्द्र सरकार ने लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया है, वहीं राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन शहरों में कर्फ्यू लगाया है। बावजूद इसके, बहुत से लोग लॉकडाउन और कर्फ्यी का मजाक उड़ाए हुए हैं। ये लोग सरकार की ओर से लगाए गए घरों से निकलने पर प्रतिबंध का उल्लंघन कर सड़कों पर घूम रहे हैं। शुक्रवार तक ऐसे ही करीब 180 लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
उल्लंघन करने वालों पर FIR दर्ज
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के मुताबिक, लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटने को मजबूर है। इसे गंभीरता से लागू कराए रखने के लिए हमारी ओर से लगातार इलाकों में गश्त हो हैं। शुक्रवार तक प्रदेश में कुल 180 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से 99 लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की है. यहां आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों में सबसे आगे भोपाल के लोग हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को जो 99 एफआरआई दर्ज की हैं, उनमें सर्वाधिक 62 एफआईआर सिर्फ भोपाल में ही दर्ज हुई हैं। इतना हीं नहीं, पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 207 वाहनों को भी जब्त किया है।
कमजोर वर्ग को लेकर संवेदशील है पुलिस
पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के मुताबिक, पुलिस कमजोर वर्ग के साथ संवेदनशीलता बरतने और उसके साथ विनमर्ता बरतते हुए संवाद करने का प्रयास कर रही है। सरकार के निर्देशों का पुलिस सख्ती से पालन करा रही है। पुलिस अपनी भूमिका निभाने में बहुत जिम्मेदारी बरत रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले माल वाहनों को नहीं रोकने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता को संदेश देते हुए कहा कि, इस समय जनता को अपनी जिम्मेदारी समझना बेहद जरूरी है। सोशल डिस्टेंस और नियमों का पालन करने में ही हर एक की भलाई है।