
भोपाल। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण का मतदान भी हो चुका है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होगा जिसके लिए चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान किए जाएंगे। चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई, छठे चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा। लोकसभा चुनाव का परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।
मध्य प्रदेश में चुनावी मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं आपको ये भी बता दें कि इस बार सभी पोलिंग बूथ पर वीवीपैट यानी वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल की व्यवस्था की गई है। वोटरों के मतदान डालने के बाद कागज की एक पर्ची निकलेगी जिससे इसकी पुष्टि हो पाएगी कि उन्होंने जिसे अपना वोट दिया है उसे ही वोट मिल पाया है या नहीं।
मध्यप्रदेश में इन तारीखों को होगा मतदान
29 अप्रैल 2019 (चौथा चरण) - जबलपुर, मंडला, सीधी शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा
6 मई 2019 ( पांचवा चरण) - टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
12 मई 2019 (छठा चरण)- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
19 मई 2019 (सातवां चरण) - देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा
इन पहचान पत्र की होगी मान्यता
अगर आपका वोटरआईडी गुम हो गया है तो भी आप मतदान कर सकते हैं। इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। वोटर लिस्ट में आपका नाम है और आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल पाएंगे। चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के अन्य दस्तावेजों को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता दी है, जिन्हें अपने साथ में बूथ सेंटर ले जाकर आप वोट डाल सकते हैं। जानिए कौन से हैं वे 11 डॉक्यूमेंट्स.......
- PAN कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार कार्ड
- पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक
- आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो - आईडी के आधार पर भी मतदान कर सकतें हैं।
- सांसद या विधायक की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र
- MGNREGA जॉब कार्ड
- नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
- लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड
- पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो