
lok sabha chunav 2024 में कांग्रेस अपने दिग्गज उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेगी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से तो नर्मदापुरम सीट से संजय शर्मा और गुना शिवपुरी सीट से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव चुनावी मैदान में होगे। सूत्रों से ये खबर सामने आ रही है। दिल्ली में सीईसी की बैठक के बाद अब कभी भी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है और इस सूची में बड़े दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल होंगे। बताया गया है कि सीईसी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को मध्यप्रदेश से चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है।
सूत्रों के हवाले से जो नाम अभी निकलकर सामने आ रहे हैं उनमें दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया का नाम भी शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सा नेता कहां से चुनाव लड़ सकता है।
- बालाघाट से हिना कांवरे
- नर्मदापुरम से संजय शर्मा
- राजगढ़ से दिग्विजय सिंह
- गुना से अरुण यादव
- झाबुआ से कांतिलाल भूरिया
- मंदसौर से दिलीप गुर्जर या भानूप्रताप
- उज्जैन से महेश परमार
- इंदौर से अक्षयकांति बम
- सागर से गुड्डू राजा बुंदेला
- रीवा से नीलम अभय मिश्रा
- भोपाल से अरुण श्रीवास्तव
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ
सीधी से कमलेश्वर पटेल
सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा
भिंड से फूल सिंह बरैया
मंडला से ओमकार मरकाम
देवास से राजेन्द्र मालवीय
खरगोन से पोरलाल खरते
टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार
धार से राधेश्याम
बैतूल से रामू टेकाम