भोपाल

Lokrang 2025: 40वें लोकरंग 2025 का आज दूसरा दिन, जितेंद्र चौरसिया की लोक गायिकी से सजेगी शाम

Lokrang 2025: 40 वाद्य यंत्रों की संगति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नाद से हुआ लोकरंग 2025 का शुभारंभ, 17 राज्यों के जनजातीय कलाकार पहुंचे, यहां जानें 27 जनवरी से 30 जनवरी तक लोकरंग में क्या रहेगा खास...

2 min read
Jan 27, 2025
Lokrang 2025

Lokrang 2025 today events: देश-दुनिया में मशहूर राजधानी भोपाल का लोकरंग 2025 कल 26 जनवरी से शुरू हो गया। इस बार 300 परम्परागत भारतीय वाद्य यंत्रों से सजा ये लोकरंग लोक-संस्कृति की शानदार झलक दिखा रहा है, जिसमें 17 राज्यों के जनजातीय कलाकार पहुंचे हैं। गणतंत्र दिवस पर शुरु हुआ लोकरंग 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर संपन्न हो जाएगा। यहां जानें आज 27 जनवरी से 30 जनवरी तक लोकरंग में आपके लिए क्या है खास

27 से 29 जनवरी तक 'देशराग'


लोकरंग 2025 में 27 जनवरी से 29 जनवरी तक देशराग कार्यक्रम के तहत देश भर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यहां जानें कब कौन सा कार्यक्रम…

27 जनवरी को कार्यक्रम बघेली लोक गायन


रविंद्र भवन के मुक्ताकाश में सोमवार 27 जनवरी को बघेली लोक गायन की प्रस्तुति खास होगी। खास मेहमान जितेंद्र चौरसिया अपने साथियों के साथ ये प्रस्तुति देंगे। वहीं महोबा द्वारा आल्हा गायन भी आज का खास आयोजन है।

इसके साथ ही लोकरंग के चालीस वर्षों की यात्रा को चालीस वाद्यों की संगति में नाद समन्वित प्रस्तुति के रूप में दर्शाया जाएगा, इसका निर्देशन प्रसिद्ध सितार वादिका स्मिता नागदेव करेंगी।

28 जनवरी को बुंदेली गायन


28 जनवरी मंगलवार को आयोजित लोकरंग में बुंदेली गायन खास होगा। जस्सु मांगणियार और उनके साथी इसकी मोहक प्रस्तुति देंगे। जयपुर की ओर से आयोजित ये गायन लोकरंग में खूबसूरत छठा बिखेरेगा।

29 जनवरी को मालवी एवं निमाड़ी लोक गायन


वहीं 29 जनवरी बुधवार को देशराग कार्यक्रम के अंतिम दिन मालवी एवं निमाड़ी लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। मुंबई से आए कलाकार मैथिली लोक गायन की प्रस्तुति देंगे।

30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि पर भक्तिमय होगी शाम

लोकरंग 2025 समारोह के अंतिम दिन 30 जनवरी की शाम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भक्ति संगीत के रंग में रंगेगी। इस दिन वृंदावन से आया माधवास रॉक बैंड भक्ति संगीत की प्रस्तुति देगा।

Published on:
27 Jan 2025 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर