8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर चर्चा में आईं महाकुंभ वायरल गर्ल, इस बार मोनालिसा ने अपने फैंस के लिए शेयर किया वीडियो

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने से परेशान हुई महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अकाउंट हैक होने के कारण नहीं बल्कि अपने फैंस के बारे में कुछ कहती नजर आ रही हैं। यहां जानें अपने फैंस को लेकर क्या बोलीं मोनालिसा

2 min read
Google source verification
Mahakumbh Viral Girl Monalisa

Mahakumbh Viral Girl Monalisa ने एक्स पर फैंस के लिए शेयर की पोस्ट

Mahakumbh Viral Girl Monalisa New ID: बीते दो दिन से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने से परेशान महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भले ही बेहद दुखी और उदास हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से खुद को हौसला देते हुए अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- न हमारे पास महंगा फोन है न अच्छा घर, पर जो भी है मैं उसमें खुश हूं। लेकिन इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दुख अब भी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने फैंस के लिए बड़ी बात कही है।

बता दें कि हाल ही में मोनालिसा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। यह जानकारी मोनालिसा ने खुद अपने X अकाउंट पर शेयर कर अपना दुख जाहिर किया। लेकिन इसके बाद मोनालिसा आज फिर अपने आपको संभालती नजर आईं। X पर उन्होंने अपने दुख को किनारे रखते हुए अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में मोनालिसा ने जहां अपने पास महंगा फोन और अच्छा घर ना होने के साथ ही अपने फैंस के लिए भी कुछ कहा है।

अपने फैंस के लिए मोनालिसा ने क्या कहा

मोनालिसा इस पोस्ट में अपने फैंस के बारे में ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि मेरे पास आज जो है मैं उसमें खुश हूं, लेकिन मेरी सबसे बड़ी पूंजी तो आप हैं।'

पापा के मोबाइल से बनाई नई आई डी

मोनालिसा ने इस वीडियो में अपने पापा का मोबाइल फोन भी दिखाया। मोबाइल दिखाते हुए मोनालिसा ने कहा कि पुरानी आईडी किसी ने हैक कर ली है। अब मैंने पापा का मोबाइल लिया है और नई ID बनाई है। नई आईडी दिखाते हुए मोनालिसा ने कहा कि इस आईडी को फॉलो करें, शेयर करें।

महाकुंभ में माला बेचने गई थीं मोनालिसा

बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की रहने वाली हैं। वे प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में माला बेचने पहुंची थीं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से वह महाकुंभ से वापस अपने घर लौट चुकी हैं। घर लौटते ही मोनालिसा ने सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी अपने फैंस के साथ एक्स अकाउंट पर शेयर की। इसके बाद अपने फैंस के लिए एक और वीडियो शेयर किया।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा हुई उदास, इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ तो X पर छलका दर्द