आम चुनावों का बजा बिगुल, सोशल मीडिया में भी आचार संहिता लागू होगी
नई दिल्ली/भोपाल. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान हो चुका है। इसके साथ ही देश में आज से आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव की तारीखों का एलान करने से पहले हमने त्यौहारों का भी ध्यान रखा है। कई राज्यों का दौरा किया इसके साथ ही जनवरी से ही सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई है इसके लिए गृह मंत्रालय के साथ भी बैठक की गई। उन्होंने कहा- निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। 22 राज्यों में एक चरण में चुनाव होंगे। मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे।
मध्यप्रदेश में कब होंगे चुनाव
मध्यप्रदेश में पहले चरण में 6 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग, 6 मई को दूसरे चरण में 7 सीत सीटों पर वोटिंग, 12 मई को तीसरे चरण में 8 सीटों पर वोटिंग और 19 मई को चौथे चरण में 8 सीटों पर वोटिंग होगी।
मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें
मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 27 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस को केवल 2 सीटों पर ही जीत मिली थी। हालांकि बाद में झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी।
तीन चरणों में हुए थे 2014 में चुनाव
2014 के लोकसभा चुनाव मध्यप्रदेश में तीन चरणों में हुए थे। 10 अप्रैल को 9 सीट 17 अप्रैल को 10 सीट और 24 अप्रैल को 10 सीट पर चुनाव हुए थे। इसके लिए प्रदेश भर में - 54846 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
वोटरों के लिए नोटा का विकल्प
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं के लिए नोटा का भी विकल्प होगा। इस बार 90 करोड़ मतदाता वोट ड़ालेंगे और इसके लिए देश भर में 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 2014 के चुनाव में 9 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए थे। हर पोलिंग बूथ में VVPAT का इस्तेमाल होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव में पहली बार VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार ईवीएम में उम्मीदवारों के वोटर भी होंगे। वोटिंग के 48 घंटे पहले किसी भी तरह का लाउड स्पीकर नहीं बजाया जाएगा। नौकरीपेशा वोटर- 1.60 करोड़, नए मतदाता-8.04 करोड़।
आचार संहिता सोशल मीडिया पर भी लागू
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता लागू की जाएगी। पेड न्यूज पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में प्रचार नहीं किया जाएगा।
सात चरणों में होंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। मतगणना 23 मई को होगी।
11 अप्रैल को पहला चरण
18 अप्रैल को दूसरा चरण
24 अप्रैल को तीसरा चरण
29 अप्रैल को चौथा चरण
6 मई को पांचवा चरण
12 मई छठा चरण
19 मई सातवां चरण