24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIR के बाद छलका जहांगीराबाद के पूर्व TI का दर्द, वीडियो में कही बड़ी बात

Lawyer Assault Case: वीडियो में पूर्व टीआई राजन सिंह अहिरवार खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वे किसी गलत काम या आपराधिक गतिविधि के कारण सस्पेंड नहीं हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Lawyer Assault Case

जहांगीराबाद TI का छलका दर्द (फोटो सोर्स: Patrika and Rajankumar Facebook)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वकीलों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद जहांगीराबाद थाना इलाके के तत्कालीन थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। एक साथ निलंबन और फिर केस दर्ज होने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजन सिंह भावुक और कड़े शब्दों में अपना पक्ष रखते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि, कहना बहुत कुछ चाहता हूं, लेकिन कह नहीं सकता। हालांकि, सच हमेशा सूरज की तरह होता है, बादल कितने भी घने हों, एक दिन छंटेंगे ही।

वकील और पुलिस के विवाद में कार्रवाई के बाद तत्कालीन टीआई राजन सिंह अहिरवार ने वीडियो जारी करते हुए अपने ही विभाग की किसी महिला अधिकारी पर भी पक्षपात करने और काम में कोऑपरेट न करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, वीडियो में उन्होंने अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं महिला अधिकारी को जांच से दूर रखने की बात कही। हालांकि, ये महिला अधिकारी कौन है, उन्होंने किसपर आरोप लगाए हैं? उनके द्वारा इसका खुलासा नहीं किया गया है।

निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियो में पूर्व टीआई ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया। साथ ही कहा कि, वे किसी गलत काम या आपराधिक गतिविधि के कारण सस्पेंड नहीं हुए। राजन सिंह ने दावा किया कि, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उनके साथी पुलिसकर्मी सच्चाई से वाकिफ हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि, तथ्यों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई जल्द ही सबके सामने आएगी।

गुंडागर्दी पर लगी लगाम

राजन सिंह ने जहांगीराबाद में अपने कार्यकाल के दौरान स्थानीय जनता से मिले स्नेह और सहयोग को भी याद किया। उन्होंने कहा कि, उनके कार्यकाल में क्षेत्र में गुंडागर्दी, जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार पर लगाम लगी, जिसके चलते वे लगातार असामाजिक तत्वों के निशाने पर भी रहे। मामले को जनता के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि, "पूरा घटनाक्रम आपके सामने है, आप खुद इसका सही आकलन करें।' फिलहाल, पुलिस विभाग के साथ साथ शहरभर में ये वीडियो चर्चा का विषय है, देखना दिलचस्प होगा कि, आगे मामले पर क्या कारर्वाई होती है।