भोपाल

‘साहिल’ बना निक्की… हिंदू लड़कियों को टारगेट कर बनाता था शारीरिक संबंध

Love Jihad: साहिल हिंदू नाम से फेक प्रोफाइल बनाता था और हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाता था।

2 min read
Apr 30, 2025
Love Jihad bhopal

Love Jihad:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद और रेप के मामले में हर दिन पुलिस को नई जानकारी हाथ लग रही है। निजी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म में बागसेवनिया पुलिस ने 5वीं एफआइआर दर्ज की। पुलिस को मुख्य आरोपी फरहान के मोबाइल में एक वीडियो मिला।

वहीं इस बात की जानकारी भी मिली है कि बीते दिनों साहिल नाम के जिस आरोपी पर एफआइआर दर्ज कराई गई थी उसने सोशल मीडिया पर निक्की नाम से अकाउंट बनाया था। वह हिंदू नाम से फेक प्रोफाइल बनाता था और हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी धीरे-धीरे उनसे नजदीकियां बढ़ाता और फिर उनसे हवस की प्यास बुझाता था।

हिन्दू बनकर युवती से मिला

आरोपी साहिल के खिलाफ एक पीड़िता ने छेड़छाड़ की एफआइआर दर्ज कराई थी। उसने बताया, साहिल हिन्दू बनकर मिला। नाम निक्की बताया। इसी नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाया। अपनी डांस एकेडमी में बुलाकर छेड़छाड़ की। तब युवती ने साहिल की मां से शिकायत की थी। मामला खुला तो बागसेवनिया थाने में जीरो पर एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस साहिल को भी रिमांड पर लेगी।

हिंदू लड़कियों को बनाता था टारगेट

साहिल एमपी के पन्ना का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह भोपाल के अशोका गार्डन में डांस क्लास चला रहा था। वहीं यहां हिंदू लड़कियों को ही अपना टारगेट करता था। उनके साथ मेलजोल के वीडियो भी बनाता था। साहिल का संपर्क फरहान से हुआ था। ये वीडियो का आदान-प्रदान कर युवतियों को हवस का शिकार बनाने की प्लानिंग करते थे।

Updated on:
30 Apr 2025 12:07 pm
Published on:
30 Apr 2025 12:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर