
भोपालः चेहरे की सुंदरता बढ़ाने और घटाने में दातों का बड़ा योगदान होता है। बराबर, चमक्दार और मध्यम दांतों वाले लोग इसके विपरीत दिखने वाले दांतों के मुकाबले ज्यादा आकर्षित करते हैं। ये तो हुई सुंदरता की बात। लेकिन क्या आपको पता है, कि व्यक्ति के दांतों के ज़रिये उसके भाग्य के बारे में भी जाना जा सकता है। जी हां, जिस तरह से हमारे हाथ की रेखाओं को देखकर हमारे भाग्य के बारे में जाना जा सकता है ठीक उसी तरह हमारे दांतों की बनावट देखकर भी हमारे भाग्य के बारे में जाना जा सकता है।
हर एक के दांतों की बनावट होती है अलग
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन जिस तरह हमारे बालों का कलर, आंखों का रेटीना और हस्थ रेखाएं एक दूसरे से भिन्न होती हैं, उसी तरह हमारे दांतों की बनावट भी एक दूसरे से मेल नहीं खाती। लेकिन इनमें एक चीज़ सामान्य हो सकती है। वो है दांतों के बीच का गैप। हर व्यक्ति के दांत अलग किस्म के होते हैं, लेकिन दांतों में गैप वाले लोग आपने देखे ही होंगे। जिन पुरुषों और महिलाओं के सामने वाले दांतों में गैप होता है। ऐसे लोग ईमानदार होने के साथ-साथ मनोरंजक होते हैं। ये लोग हमेशा सिस्टम में रहकर काम करना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों भविष्य काफी उज्जवल होता है, जिसके कारण इनके जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती।
महिलाओं और पुरुषों की खूबियां
अगर किसी महिला के सामने वाले दांतों में गैप है तो उन महिलाओं को काफी भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाओं के बारे में मान्यता है कि, ये जहां भी रहती हैं उस जगह को खुशहाल और भाग्यशाली बना लेती हैं। यानी शादी से पहले अपने माता-पिता के घर को खुशहाल बनाकर रखती हैं और शादी के बाद इनके कारण इनके सुसराल में खुशहाली बढ़ती है। ऐसी महिलाओं की शादी भी अच्छे घरों में होती है। वहीं, अगर किसी पुरुष के सामने वाले दांतों में गैप होता है तो उन्हें भी काफी भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे पुरुष स्वच्छ मानसिकता के होते हैं। ये काफी भरोसेमंद भी होते हैं। ऐसे पुरुष खुद से पहले दूसरों का भला सोचने में विश्वास रखते हैं। इनके काम-रोज़गार में हमेशा उन्नति होती रहती है।