भोपाल

पिता की फैक्ट्री बंद, बिका मकान, क्लिनिक भी नहीं चला, डॉक्टर ने मंदिर से चुराई मां लक्ष्मी की प्रतिमा

Lady Doctor Thief: मां लक्ष्मी की आधा किलो चांदी की प्रतिमा गायब हुई तो पुलिस तक पहुंचा मामला, सीसीटीवी फुटेज में दिखी चोर महिला, एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के मंदिर में स्थापित थी प्रतिमा, यहां फिजियोथैरेपिस्ट ने ही की चोरी...

2 min read
Jan 13, 2025
Lady Doctor thief
सीसीटीवी में नजर आई चोर महिला निकली फिजियोथेरेपिस्ट.

Lady Doctor Thief Shocking News: आर्थिक मंदी से परेशान एक महिला डॉक्टर ने धन की देवी लक्ष्मी की मूर्ति पर ही हाथ साफ कर दिया। करीब आधा किलो चांदी की मूर्ति राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में संचालित सागर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के मंदिर में स्थापित थी। बीते गुरुवार चोरी के बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों से जांच के बाद महिला फिजियोथेरिपिस्ट डॉ. मोनिका चेलानी (42) को संदिग्ध पाया गया।

पुलिस ने बागसेवनिया में एक किराए के मकान में रहने वाली महिला थेरिपिस्ट के घर दबिश देकर 60 हजार कीमत की मूर्ति बरामद कर किया। पूछताछ में महिला डॉक्टर ने बताया कि उसे चोरी करने की आदत है। इसी आदत में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्लीनिक भी नहीं चला

एमपी पुलिस के अनुसार मोनिका की एक क्लीनिक थी। क्लीनिक नहीं चली तो वह आर्थिक मंदी से घिर गई। कुछ अस्पतालों में उसने पार्ट टाइम जॉब भी किए। इस बीच नौ जनवरी को वह सागर अस्पताल में किसी से मिलने गई थी। वहां से निकलते वक्त उसके हाथ में एक बॉक्स दिखा, जिससे पुलिस का संदेह उस पर गया।

पिता की फैक्ट्री बंद, घर भी बिका

पुलिस टीम ने जांच में पाया कि डॉ. मोनिका के पिता का शहर के सबसे पॉश इलाके में पहले बंगला था। मंडीदीप में उनकी फैक्ट्री बंद होने के बाद मालीहालत खराब हो गई। उन्हें बंगला बेचना पड़ा और वे बागसेवनिया में एक किराए के मकान में शिफ्ट हो गए। फिजियोथेरेपिस्ट महिला की शादी नहीं हुई है। उसकी दो बहनेें और एक भाई भी है।

Published on:
13 Jan 2025 10:11 am