ब्रैकियल प्लेक्सस नसों का एक जाल है, जो रीढ़ की हड्डी से निकलकर कंधे, बांह और हाथ तक पहुंचता है। ये नसें मांसपेशियों तक संकेत पहुंचाकर हाथ की गतिविधियों को नियंत्रित करती हैं। सड़क दुर्घटना या गंभीर चोट में इनके क्षतिग्रस्त होने पर हाथ में कमजोरी आ सकती है। मरीज कंधा उठाने, कोहनी मोड़ने और कलाई हिलाने में असमर्थ हो सकता है।