भोपाल

4 हजार करोड़ ​के महल में रहतीं थीं माधवी राजे, जानिए कितनी दौलत छोड़ गईं राजमाता

Madhavi Raje Scindia Net Worth jyotiraditya-scindia mother net worth ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद उनकी संपत्तियों को लेकर चर्चा हो लगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजमाता के पास अकूत दौलत थी।

2 min read
May 17, 2024
Madhavi Raje Scindia Net Worth jyotiraditya-scindia mother net worth

Madhavi Raje Scindia Net Worth jyotiraditya-scindia mother net worth - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अब यादें ही शेष रह गई हैं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार करने के दूसरे दिन शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अस्थि संचय की रस्म निभाई। राजमाता की अस्थियों को उज्जैन और प्रयागराज के साथ ही नेपाल में भी विसर्जित कराया जाएगा। इससे पहले अस्थि कलश को दर्शन के लिए भी रखा जाएगा। इधर राजमाता माधवी राजे के देहांत के बाद उनकी संपत्तियों की बात भी उठने लगी है। उनके निधन के बाद इन संपत्तियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया अकूत दौलत की मालिक थीं। वे मूलत: नेपाल राजघराने से थीं और उनकी शादी भी देश के प्रसिद्ध ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में हुई थी। सास राजमाता विजया राजे सिंधिया और पति माधवराव सिंधिया के निधन के बाद माधवी राजे सिंधिया ही अपने राजघराने की पुश्तैनी संपत्तियों की देखभाल कर रहीं थीं।

मूलत: ग्वालियर का राजघराना होने से सिंधिया परिवार की अधिकांश अचल संपत्तियां यहीं हैं पर देशभर में कई बड़े शहरों में भी उनकी कोठियां, फार्म हाउस हैं। माधव रा​व सिंधिया के निधन के बाद हालांकि माधवी राजे ने ज्यादातर समय दिल्ली में रहकर बिताया पर वे अक्सर ग्वालियर आती रहती थीं।

ग्वालियर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया सिंधिया राजघराने के विशाल महल में रहती थीं। इस महल को जयविलास पैलेस के रूप में जाना जाता है। 1874 में बनकर तैयार हुआ यह महल बेहद भव्य और बड़ा है। जय विलास पैलेस में 400 कमरे हैं। अकेले इस महल की ही अरबों रुपए कीमत है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जय विलास पैलेस की कीमत कम से कम चार हजार करोड़ रुपए आंकी गई है।

ग्वालियर में जयविलास पैलेस के अलावा भी सिंधिया परिवार की कई संपत्तियां हैं। इनमें विख्यात सिंधिया स्कूल भी शामिल है। सिंधिया राजघराने की कई संपत्तियों पर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन विवादित संपत्तियों की कीमत ही 40 हजार करोड़ है। हालांकि माधवी राजे सिंधिया की संपत्तियों और उनकी कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माधवी राजे सिंधिया की सास राजमाता विजया राजे सिंधिया की दो वसीयतों के कारण उपजा विवाद भी अभी तक सुलझ नहीं सका है।

Updated on:
22 May 2024 02:47 pm
Published on:
17 May 2024 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर