भोपाल

Election 2018: राहुल के सामने भिड़ गए दो दिग्गज, चुनाव से पहले सामने आई गुटबाजी

Election 2018: राहुल के सामने भिड़ गए दो दिग्गज, चुनाव से पहले सामने आई गुटबाजी

2 min read
Nov 01, 2018
madhya pradesh assembly election 2018 rahul gandhi digvijay singh jyotiraditya scindia clash

भोपाल/दिल्ली। दिल्ली में प्रत्याशियों के नामों पर चल रही मशक्कत के बीच मध्यप्रदेश के दो दिग्गज नेता आपस में भिड़ गए। टिकट बंटवारे को लेकर दो दिग्गजों की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। दोनों में टिकट बंटवारे को लेकर टकराव हुआ, इसके बाद राहुल गांधी को विवाद सुलझाने के लिए कमेटी बनाना पड़ा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। दिल्ली में बुधवार रात को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें शामिल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच तीखी कहासुनी हो गई। इस बैठक में राहुल गांधी के सामने उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा था।

बनाना पड़ी कमेटी
इधर, दोनों की बहस लंबी खिंचने के बाद राहुल गांधी को तीन सदस्यीय कमेटी बनाना पड़ी। सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय सिंह और सिंधिया की खुली जंग से राहुल गांधी के चेहरे पर गुस्सा स्पष्ट नजर आ रहा था। तीन सदस्यीय कमेटी में अशोक गहलोत, वीरप्पा मोइली और अहमद पटेल शामिल हैं। इस कमेटी ने रात ढाई बजे ही पूरे मामले को सुलझाने के लिए बैठक की थी। रात से मामला नहीं सुलझने के बाद गुरुवार सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस के नेता इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।


आज शाम आएगी कांग्रेस की पहली सूची
मध्यप्रदेश में 28 दिनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस गुरुवार शाम तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाली है। कांग्रेस की पहली सूची शाम चार बजे बाद घोषित की जाएगी, इसमें करीब 80 नाम हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 का महामुकाबला शुरू हो गया है। 2 नवंबर से चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रहे हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है, वहीं कांग्रेस कार्यालय में भी बैठकों का दौर जारी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सभी बड़े नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। इसके अलावा कई दावेदार भी मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे हुए हैं।

कौन मारेगा बाजी
दिल्ली से मिल रही खबरों के मुताबिक गुरुवार शाम को कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर देगी। कांग्रेस इस बार अपनी पहली सूची जारी कर बाजी मार सकती है। हालांकि दोनों ही दलों ने 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं, लेकिन पहली लिस्ट जारी करने से पहले वे एक दूसरी की सूची का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मालवा-निमाड़ दौरे से लौटकर कई नामों पर चर्चा की। मंगलवार रात से ही स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, अजय सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद थे।


एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार
इधर, खबर है कि दोनों ही दल एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार कर रहे हैं। जबकि दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग तय कर लिया है। कांग्रेस पहले बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें

Election 2018: राहुल गांधी ने तय किए नाम, थोड़ी देर में जारी होने वाली है पहली सूची
Published on:
01 Nov 2018 01:35 pm
Also Read
View All