
भोपाल/दिल्ली। मध्यप्रदेश में 28 दिनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस गुरुवार शाम तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाली है। कांग्रेस की पहली सूची शाम चार बजे बाद घोषित की जाएगी, इसमें करीब 80 नाम हो सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी भी अपने पत्ते शाम चार बजे के बाद ही खोलने वाली है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 का महामुकाबला शुरू हो गया है। 2 नवंबर से चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रहे हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है, वहीं कांग्रेस कार्यालय में भी बैठकों का दौर जारी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सभी बड़े नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। इसके अलावा कई दावेदार भी मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे हुए हैं।
कौन मारेगा बाजी
दिल्ली से मिल रही खबरों के मुताबिक गुरुवार शाम को कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर देगी। कांग्रेस इस बार अपनी पहली सूची जारी कर बाजी मार सकती है। हालांकि दोनों ही दलों ने 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं, लेकिन पहली लिस्ट जारी करने से पहले वे एक दूसरी की सूची का इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मालवा-निमाड़ दौरे से लौटकर कई नामों पर चर्चा की। मंगलवार रात से ही स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, अजय सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद थे।
एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार
इधर, खबर है कि दोनों ही दल एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार कर रहे हैं। जबकि दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग तय कर लिया है। कांग्रेस पहले बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रही है।
Published on:
01 Nov 2018 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
