भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इस दिन, देखें अपडेट

mp election 2023- मध्यप्रदेश में एक ही चरण में हो सकते हैं विधानसभा के चुनाव...। देखें डिटेल्स...।

2 min read
Oct 06, 2023
election-01.png

मध्यप्रदेश में 6 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच कभी भी पांच राज्यों के चुनावों का ऐलान हो सकता है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही उसी वक्त से चुनाव की आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की अहम बैठक भी चल रही है। इसके बाद कभी भी प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में पर्यवेक्षकों की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अलावा दोनों चुनाव आयुक्त भी शामिल हैं। साथ ही जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर भी मौजूद हैं।

मध्यप्रदेश में नवंबर और दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव की तारीखों को लेकर कयास तेज हो गए हैं, वहीं हर कोई जानना चाहता है कि तारीखों की घोषणा कब होगी। क्योंकि इसे लेकर कई लोग अपनी योजनाएं भी बनाते हैं। मध्यप्रदेश पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच हो सकती है। क्योंकि चुनाव आयोग पिछले 20 वर्षों से लगातार अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करता रहा है। मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने 4 अक्टूबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया है। पिछली बार जब चुनाव हुए थे तब भी तारीखों का ऐलान 6 अक्टूबर हुआ था।

कब-कब हुई घोषणा

2003 के चुनाव के लिए 12 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी।
2008 में 14 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी।
2013 में 4 अक्टूबर को आचार संहिता लग गई थी।
2018 के विधानसभा चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को घोषणा हुई थी।

नवंबर-दिसंबर में होंगे चुनाव

शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की अहम बैठक चल रही है। इसमें विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जा रही है। बैठक में चुनावी राज्यों के 900 से अधिक पर्यवेक्षक शामिल हुए हैं। मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव नवंबर और दिसंबर में कराए जाएंगे। मध्यप्रदेश में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग की ऐसी तैयारी चल रही है कि चुनाव के रिजल्ट 10 से 15 दिसंबर के बीच आ सकते हैं।


भोपाल में 20 लाख 86 हजार 231 मतदाता

विधानसभा चुनाव के लिए जिले की सातों विधानसभा की मतदाता सूची फाइनल हो गई है। राजधानी में वोटर संख्या 20 लाख 86 हजार 231 पहुंच गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में ये संख्या 18 लाख 54 हजार 847 थी। पिछले पांच साल में राजधानी में 2 लाख 31 हजार 384 नए मतदाता बढ़े हैं। सबसे ज्यादा गोविंदपुरा क्षेत्र में युवा वोटर जुड़े हैं, सबसे कम दक्षिण पश्चिम में। मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
07 Oct 2023 05:08 pm
Published on:
06 Oct 2023 01:19 pm