भोपाल

Breaking: भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए किससे थे नाराज

Breaking: भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए किससे थे नाराज
3 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 11:41 AM IST
atul lokhande
Breaking: भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, जानिए किससे थे नाराज

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता ने खुद को गोली मार ली। गोली उनकी कनपटी में अब तक धंसी हुई है। डाक्टरों ने ब्रेड डेड घोषित कर दिया है। बुधवार सुबह अस्पताल के बाहर भाजपा समर्थकों का जमावड़ा लगा था। खबर लिखे जाने तक भाजपा नेता की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अरेरा मंडल के उपाध्यक्ष अतुल लोखंडे ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भोपाल के शिवाजी नगर निवासी लोखंडे रात 9.30 बजे अपनी प्रेमिका के सरकारी आवास पर पहुंचा। वहां युवती और उसके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसने घर की देहरी पर खुद की कनपटी पर कट्टे से गोली मार ली। युवती के परिजन कुछ समझ पाते वह जमीन पर खून से लतपथ गिर गया। युवती के परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और उसे अस्पताल ले गए। खुद को गोली मारने से पहले लोखंडे ने फेसबुक पर प्रेमिका को लेकर कई पोस्ट किए। लोखंडे के पिता मधुकर जेल विभाग से रिटायर्ड हैं। अतुल के बड़े भाई मुकुल अरेरा मंडल के महामंत्री है।

युवती से 13 साल से दोस्ती
जिस युवती से लोखंडे शादी करना चाह रहा है, वह बैंक में क्लर्क है। डेढ़ साल पहले ही युवती की जॉब लगी है। फेसबुक पोस्ट के अनुसार, लोखंडे पिछले 13 साल से युवती से दोस्ती है। दोनों के बीच दोस्ती की जानकारी परिवार को भी थी।

शादी से इनकार करते ही निकाला कट्टा
लोखंडे ने युवती और उसके परिवार से करीब 10 मिनट तक बात की । युवती के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। लोखंडे युवती से शादी करने के लिए जिद करता रहा। जब परिजनों ने इंकार कर दिया तो उसने खुद की कनपटी में गोली मार ली।

गोली मारने से पहले फेसबुक पर किए पोस्ट
मरने के लिए हिम्मत चाहिए... मैं ना तो कमजोर हूं ना ही बुजदिल और ना ही कायर, घर वालों को दुखी नहीं देख सकता, क्योंकि मैं तो खुश नहीं रह पाता तो मेरे घर वाले कैसे ख़ुश रहते और उसके बिना जी भी नहीं सकता। वह हमारे घर का हिस्सा है, मरने के लिए भी बहुत हिम्मत चाहिए लेकिन ऐसी हिम्मत कोई मत दिखाना जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता हैं। मैं अपने वादे का बहुत पक्का हूं...।

बच गए तो शादी पक्की, मर गए तो फिर पैदा होना
उसके पापा ने कहा आज शाम को घर आओ उसके लिए मरके दिखाओ अगर प्यार करते हो उससे... बच गए तो तुम दोनों की शादी पक्की, मर गए तो सात जन्म हैं, फिर पैदा होके जन्म लेना मैं उसके घर पर ही हूं। मुझे यहां से ले जाना। जिंदा रहा तो खुद आ जाउंगा। वादा किया था, एक वादा तो पूरा नहीं कर पाया, दूसरा वादा मैं तेरे बिना नहीं जी सकता इस लिए जा रहा हूं।

आज भी हां कह दे तो अभी वापस आ जाऊं
बस इतनी ही कहानी थी मेरी, एक मां थी जो बगल मैं बैठी थी, ये कुछ लोग थे, जो अभी भी इस उम्मीद में थे की शायद मुर्दा फिर से चल पड़े, कुछ दोस्त थे जो पागल थे, एक ओर लड़की थी, जिसने अपना सब कुछ हार दिया था। अगर आज भी हां कहदे तो मां कसम अभी वापस आ जाऊं, पर अब आंख मूद लेने में ही सुख है।

13 साल के रिश्ते को कैसे भूल गई
13 साल के रिश्ते को कैसे भूल गई। तू पापा के सामने क्यों डर गई, एक बार हिम्मत दिखाई होती तो आज ङ्क्षजदगी कुछ और ही होती।

सब यही कहेंगे लड़की के चक्कर में चला गया
सब यही कहेंगे लड़की के चक्कर में चला गया। घर वालों के बारे में एक बार भी नहीं सोचा सब के बारे सोच-समझकर ही ये क़दम उठाया है। उसके अलावा कहीं कुछ दिख ही नहीं रहा, बहुत कोशिश कर ली भूल ही नहीं पा रहा और भुलाया तो परायों को जाता है अपनो को नहीं ।

Published on: