भोपाल

Madhya Pradesh Board Result 2018: जानिये कब जारी हो रहे हैं 10वीं, 12वीं के नतीजे, यहां ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

जानिये कब जारी हो रहे हैं 10वीं, 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट...

2 min read
May 09, 2018
MP Board exam results 2018

भोपाल। वर्ष 2017-18 के सत्र में हुए MP बोर्ड MP Board एक्जाम के रिजल्टस का छात्र बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब जो सूचना सामने आ रही है उसके अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 14 मई को घोषित हो सकते हैं। रिजल्ट बोर्ड MP Board Result 2018 की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।

दरअसल इस बार एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से 31 मार्च तक चली थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित हुई। इसका समय सुबह 9 से 12 बजे तक था।

जानकारी के अनुसार इस बार 10वीं की करीब साढ़े 11 लाख विद्यार्थियों ने और 12वीं की करीब साढ़े 7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।


कब घोषित किया जाएगा रिजल्ट!...
सूत्रों के अनुसार 14 मई को सुबह 9 बजे सीएम निवास पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट MP Board Result 2018 घोषित किए जाएंगे। यह दूसरा मौका है जब दो ही क्लास के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। पिछले वर्ष भी इसी प्रकार से रिजल्ट जारी किए गए थे। बोर्ड के अनुसार रिजल्ट संबंधित सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

कुछ खास...
- एमपी बोर्ड 12वीं : 1 मार्च से 3 अप्रैल तक।
- एमपी बोर्ड 10वीं :- 5 मार्च से 31मार्च तक।
- 12वीं में 7 लाख 69 हजार विद्यार्थियों ने एक्जाम दिया।
- 10वीं में 11 लाख 4 हजार 8 सौ विद्यार्थी शामिल हुए।

ऐसे चेक करें हैं 10वीं का रिज़ल्ट
1. इसके लिए मध्यप्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद 10वीं बोर्ड रिज़ल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
2. ऑप्शन खुलते ही छात्र अपना रोल नंबर और बाकी दूसरी ज़रूरी HSC(10th) के रिजल्ट (Mp Board 10th Result 2018) के लिए आ रहे लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और दूसरी मांगी गई जानकारी देनी होगी जिसे सब्मिट करते ही आपका रिज़ल्ट सामने आ जाएगा।
4. इसे डाउनलोड करना न भूलें। रिज़ल्ट को लेकर नोटिफिकेशन भी इसी वेबसाइट पर जारी होंगे, ऐसे में इस वेबसाइट पर अपडेट लेते रहे।

लड़कियों ने लहराया था परचम:
पिछले साल 10वीं कक्षा में लड़कियों ने बाज़ी मारते हुए अपना परचम लहराया था।

पिछले 5 वर्षों में ये रहा पास का प्रतिशत...
2017 - 49.86%
2016 - 53.87
2015 - 47.04
2014 - 54.14
2013 - 60.40

मुख्यमंत्री रिज़ल्ट करेंगे जारी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं का रिज़ल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर देखा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने से पहले इसकी घोषणा पहले मध्यप्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

Published on:
09 May 2018 12:45 pm