भोपाल

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 411, अब तक 33 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर गुरुवार रात तक कोरोना के 30 प़जिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 411 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 33 हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2020, 12:29 AM IST
Corona Breaking
Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 411, अब तक 33 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान गुरुवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है। आपको बता दें कि, गुरुवार को भी मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का शिकार हुए 8 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। सिर्फ शहर में ही कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या अब तक 23 हो चुकी है। इसके बाद अब प्रदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 33 हो गई है।


इंदौर के हालात बेहद खराब

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को ही सिर्फ एक दिन में शहर में कोरोना के 63 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टी हुई थी। इसके बाद गुरुवार को भी शहर में 8 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 221 हो गई है, जबकि कोरोना संक्रमण का शिकार होकर आज शहर के 8 मरीजों ने अपनी जान गवा दी है। इसके बाद अब शहर में मृतकों की संख्या 23 हो गई है। कोरोना बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार, 08 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 173 मरीजों का हालत स्थिर है, तो वहीं 17 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।


भोपाल भी प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। गुरुवार रात तक शहर में कोरोना के 04 नए पॉजिटिव सामने आए। इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। सोमवार को शहर में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी हो चुकी है, जिसके चलते प्रशासन और स्वास्थ विभाग की चिंता शहर को लेकर और भी बढ़ गई है। अचानक बड़े इतने मामलों के चलते भोपाल को भी प्रदेश का हॉटस्प़ॉट घोषित किया जा चुका है। साथ ही, कलेक्टर द्वारा जिले को रविवार रात से आगामी आदेश तक टोटल लॉकडाउन किया जा चुका है, वहीं सीएम ने भी ब्गड़ते हालात की गंभीरता समझते हुए जिले को पूरी तरह सील कर दिया है। फिलहाल, राहत की बात ये है कि, अब तक शहर में सामने आए संक्रमितों में से 95 मरीजों की हालत स्थिर है, वहीं, 2 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं।


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

17-प्रदेश में 1 अन्य राज्य का भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। हालांकि, उसकी हालत भी स्थिर है।

Published on: