
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1048 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 182045 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 195 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 351321 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 710 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 32749 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1862 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 177 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27127 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 496 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 24813 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1818 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13257 हो चुकी है। जबकि, 213 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12475 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 569 केसेज एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13172 हो गई है। शहर में अब तक 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12313 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 690 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4035 हो गई है। इनमें से 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3865 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 100 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3823 हो गई है। इनमें से 126 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3461 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 236 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3677 हो गई है। जिले में अब तक 98 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3462 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 117 एक्टिव केस हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3095 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3026 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3036 हो गई है। इनमें 52 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2933 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 51 केस एक्टिव हैं।
8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2939 हो चुकी है। यहां 24 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2831 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 84 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2928 हो गई है। इनमें से 51 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2761 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 116 केस एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2919 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2794 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 101 केस अब भी एक्टिव हैं।