भोपाल

वित्त मंत्री 12वीं पास, उच्च शिक्षा मंत्री को अंग्रेजी नहीं आती…

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री विदेशियों के समक्ष नहीं बोल पाए अंग्रेजी।

3 min read
Jul 17, 2019
madhya pradesh
वित्त मंत्री 12वीं पास, उच्च शिक्षा मंत्री को अंग्रेजी नहीं आती...

भोपाल. अपना मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) भी न गजब है। अब लीजिए यहां के उच्च शिक्षा मंत्री ( higher education minister ) हैं जीतू पटवारी ( jitu patwari )। डिग्री है बीए और एलएलबी की। लेकिन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से आए लोगों के सामने अंग्रेजी ( english ) नहीं बोल पाए। मंच पर जाते ही मंत्री जी ने कहा कि मैं बहुत नर्वस हूं। मिस्टर विंट...आप थोड़ा बहुत अंग्रेजी जानते हैं क्या...इतने सुन हॉल में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। पहले इस कार्यक्रम के बारे में जान लेते हैं फिर आपको बताएंगे कि मध्यप्रदेश के मंत्री कितने पढ़े लिखे हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश में यूजी-पीजी के स्टूडेेंट्स का कम्युनिकेशन स्कि सुधारने और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मंगलवार को मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सभागार में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कैम्ब्रिज असेसमेंट ऑफ इंग्लिश विभाग के साथ एमओयू साइन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण जीतू पटवारी ( higher education minister jitu ) जब बोलने के लिए उठे तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आता। इसके बावजूद उन्होंने चंद लाइनें बोलीं...।

हिंदी जानते हो क्या थोड़ा बहुत?
लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि...मिस्टर विंट, This time i am very nervous..हिंदी जानते हो क्या थोड़ा बहुत? I am not complete in English...मैं बैठे-बैठे यह विचार भी कर रहा था कि कोई कम्युनिकेट भी करो भाई कि मिस्टर विंट क्या कह रहे हैं..अब जैसी मेरी स्थिति हैं वैसी ही हमारे प्रदेश के स्टूडेंट्स की भी है।

इसके बाद आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने मिस्टर विंट को अंग्रेजी में समझाया कि शिक्षा मंत्री क्या कह रहे हैं। इसके बाद अंत में जीतू पटवारी ने कहा सो, थैंक्स एंड वेलकम...आपका बहुत-बहुत स्वागत है, जय भारत, जय हिंद।

ये हाल तो प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का है। अब अन्य मंत्रियों की पढ़ाई के बारे में भी जान लेते हैं। किसने कहां तक पढ़ाई की है।



























































































































































मंत्रीविभागमंत्रियों की पढ़ाई
कमलनाथमुख्यमंत्रीबीकॉम
डॉ विजय लक्ष्मीसाधौसंस्कृति चिकित्सा और आयुषएमबीबीएस
सज्जन वर्मालोकनिर्माण और पर्यावरण विभागएमए
हुकुम कराड़ाजल संसाधनबीए
डॉ गोविंद सिंहसहकारिता मंत्रीबीएएमएस
बाला बच्चनगृहमंत्रीबीई
आरिफ अकीलगैस राहत एवं पिछड़ा वर्गएमएससी और एलएलबी
लाखन सिंहपशुपालन मंत्रीबीएससी (कृषि)
बृजेन्द्र सिंह राठौरवाणिज्य मंत्रीग्रेजुएट
प्रदीप जायसवालखनिज मंत्रीइंजीनियरिंग में डिप्लोमा
तुलसी सिलावटस्वास्थ मंत्रीएमए
गोविंद सिंह राजपूतराजस्व मंत्रीएमए और एमबीए
इमरती देवीमहिला बाल विकासहायर सेकेंड्री
ओमकार सिंह मरकामजनजातीय कार्यमंत्रीएमए
प्रभुराम चौधरीस्कूल शिक्षाएमबीबीएस
प्रियव्रत सिंहऊर्जा मंत्रीबीकॉम
सुखदेव पांसेलोक स्वास्थ्य मंत्रीएमए और एलएलबी
उमंग सिंघारवनबीए
हर्ष यादवकुटीर एवं ग्रामोद्योगएमए, एलएलबी
जयवर्धन सिंहनगरीय प्रशासनमास्टर्स इन लोक प्रशासन
जीतू पटवारीउच्च शिक्षा एवं खेलबीए, एलएलबी
कमलेश्वर पटेलपंचायत एवं ग्रामीण विकासबीएएलएलबी
लखन घनघौरियासामाजिक न्यायबीएससी, एलएलबी
महेन्द्र सिंह सिसौदियाश्रमबीएससी सेकेंड ईयर , डिग्री सिर्फ 12वीं तक
पीसी शर्माजनसंपर्क एवं कानूनबीई
प्रद्युम्न सिंह तोमरखाद्यग्रेजुएट
सचिन यादवकृषिबीकॉम
सुरेन्द्र सिंह बघेलपर्यटनएमबीए मार्केटिंग
तरुण भनोतवित्तबारहवीं पास, इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी

5 विधायक हैं केवल साक्षर
ये तो हो गई मंत्रियों की शिक्षा की बात। अब मध्यप्रदेश के जीते हुए सभी विधायकों की बात करते हैं कि कितने विधायक कहां तक पढ़े हुए हैं। मध्यप्रदेश के 37 विधायक 12वीं पास, 13 विधायक 10वीं पास, 07 विधायक 8वीं पास, 07 विधायक 5वीं पास, 05 विधायक केवल साक्षर, 56 विधायक ग्रेजुएट, 57 विधायक पोस्ट ग्रेजुएट, 39 विधायक ग्रेजुएट प्रोफेशनल,03 डॉक्टरेट, 05 डिप्लोमा व अन्य डिग्री और 01 ने जानकारी नहीं दी है।

Updated on:
17 Jul 2019 03:52 pm
Published on:
17 Jul 2019 03:29 pm