भोपाल

मोदी और शाह ने फाइनल कर दिए 160 प्रत्याशियों के नाम, सिर्फ घोषणा बाकी

मोदी और शाह ने फाइनल कर दिए 160 प्रत्याशियों के नाम, सिर्फ घोषणा बाकी

3 min read
Nov 01, 2018
LIVE: बीजेपी मुख्यालय में मोदी और शाह ने फाइनल किए प्रत्याशियों के नाम, थोड़ी देर में होगी घोषणा


भोपाल/दिल्ली। मध्यप्रदेश में 27 दिनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार रात को 160 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। अब देर रात या शुक्रवार को सुबह पहली सूची जारी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ तीन घंटे तक चली बैठक में हर एक नाम पर चर्चा की गई। मध्यप्रदेश की तरफ से इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन मंत्री विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद हैं। शाम 6 बजे शुरू हुई यह बैठक रात 9.45 तक चली। बैठक में 160 नामों को तय कर लिया गया है। देर रात को या सुबह तक बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो जाएगी।

LIVE UPDATES

10.00 PM

बैठक के बाद मीडिया लिस्ट की घोषणा होने का इंतजार करती रही। लेकिन बताया गया कि इसकी घोषणा कर की जाएगी।

9.45 PM

बीजेपी की केद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म।

9.00 PM

बीजेपी दफ्तर के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा। मध्यप्रदेश से दिल्ली पहुंचे गई नेता समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

8.20 PM

भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची थोड़ी देर में जारी होने वाली है।

8.00 PM

बीजेपी कार्यकर्ता टीवी पर नजरें लगाए बैठे हैं। साथ ही वाट्सअप ग्रुपों पर भी नजर रख रहे हैं।

7.30 PM

-प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता जुट रहे हैं। दिल्ली में चल रही बैठक का हाल जानने की कर रहे हैं कोशिश।

7.00 PM

-असंतुष्ट कार्यकर्ता के विरोध की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

-भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित होने से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में पुलिस बल तैनात।

मध्यप्रदेश से गए सभी पैनलों में से एक नाम तय कर लिया गया है। गुरुवार रात तक इस सूची की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही थी। जबकि कांग्रेस की सूची शुक्रवार को सुबह 11 बजे घोषित होगी। कांग्रेस की सूची सिंधिया और दिग्विजय सिंह के विवाद के कारण टाल दी गई थी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 का महामुकाबला शुरू हो गया है। 2 नवंबर से चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रहे हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बैठकों का दौर जारी है, वहीं कांग्रेस कार्यालय में भी बैठकों का दौर जारी है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सभी बड़े नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। इसके अलावा कई दावेदार भी मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग में जुटे हुए हैं।

एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार
दोनों ही दलों ने 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं, लेकिन पहली लिस्ट जारी करने से पहले वे एक दूसरी की सूची का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि दोनों ही दल एक-दूसरे की पहली सूची का इंतजार कर रहे हैं। जबकि दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग तय कर लिया है। कांग्रेस पहले बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रही है।

कट सकता है उम्रदराज नेताओं का टिकट
सूत्रों के मुताबिक इस बार कई बुजुर्ग नेताओं का टिकट काटा जा सकता है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और पूर्व मंत्री सरताज सिंह भी उन्हीं में से हैं जिनका टिकट कट सकता है। यह दोनों ही दिग्गज नेता पार्टी से साइडलाइन कर दिए गए हैं। तभी से पार्टी के खिलाफ बयान देते रहते हैं।


बाबूलाल ने फिर दिया विवादित बयान
गुरुवार को ही अपना टिकट कटने की बात पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं। पार्टी टिकट नहीं देगी तो वे पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब 2013 जैसी मोदी लहर नहीं है।

MUST READ

Updated on:
02 Nov 2018 10:54 am
Published on:
01 Nov 2018 06:11 pm
Also Read
View All