
MP missing girls cases: एमपी में हर दिन 40 बच्चियां हो रही गुम (फोटो सोर्स- Patrika)
(भोपाल से रूपेश मिश्रा की रिपोर्ट)
MP missing girls cases: मध्य प्रदेश से हर दिन 40 बच्चियां गायब हो रही हैं। यह खुलासा पुलिस थानों में इस साल आठ माह में पहुंची शिकायतों से हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात है कि प्रदेश में गुम होने वाले बच्चों में लड़कों की तुलना में तीन गुना अधिक बच्चियां गायब हुईं।2026 में अब तक बच्चियों के लापता होने के 9760 नए प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें पिछले वर्ष के लंबित 2627 प्रकरण भी जोड़ें तो पुलिस के सामने 12387 मामले थे। इनमें से 9084 बच्चियों को पुलिस ने प्रदेश और दूसरे राज्यों से तलाश लिया, लेकिन 3303 बच्चियां अब भी लापता है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में गुम होने वाले बच्चों में बच्चियों की संख्या बच्चों की तुलना में करीब तीन गुना है।
मासिक समीक्षाः पीएचक्यू की महिला शाखा गुमशुदा बच्चियों को लेकर मासिक समीक्षा बैठक में जिलावार चर्चा करती है।
ग्रेडिंग सिस्टमः गुमशुदा मामलों के आधार पर जिलों की ग्रेडिंग की जाती है। इसमें तीन कैटेगरी है। एसपी को उनकी स्थिति के बारे में बताया जाता है।
विशेष समीक्षाः मासिक समीक्षा और ग्रेडिंग सिस्टम में खराब परफॉर्मेश वाले जिलों की अलग से एक समीक्षा कर डीजी वन टू वन वार्ता करते हैं।
पिछले पांच साल के आंकड़ों के विश्लेषण से सामने आया कि हर साल बड़ी संख्या में बच्चियां तलाश से बाहर रह जाती हैं। वर्ष 2021 के अंत में 2830, 2022 में 2944, 2023 में 3764 और 2024 में सबसे ज्यादा 4001 बच्चियां लापता थीं। वर्ष 2025 में पुलिस ने लंबित मामलों सहित 14520 बच्चियों को तलाशने में सफलता हासिल की, जिससे वर्षांत में लंबित मामलों की संख्या घटकर 2627 रह गई। इस साल अगस्त तक यह संख्या फिर बढ़कर 3303 हो गई है।
गुमशुदा बालिकाओं के मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस साल कुल प्रकरणों में करीब 93 प्रतिशत से अधिक मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। लंबित मामलों की भी संबंधित जिलों से लगातार पड़ताल कराई जा रही है और उनकी निगरानी की जा रही है।- अनिल कुमार, स्पेशल
इंदौर-772
धार-559
जबलपुर-504
भोपाल-493
सागर -439
रतलाम-417
(सितंबर 2026 तक के आंकड़े)
Updated on:
01 Oct 2026 06:59 am
Published on:
01 Oct 2026 06:59 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
