भोपाल

भोपाल-विदिशा फोरलेन से लेकर देवास विस्फोट तक, मोहन कैबिनेट ने लिए ये 5 बड़े फैसले

MP Mohan Cabinet Decisions- मोहन सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में भोपाल-विदिशा फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी...। देखें विस्तार से...।
2 min read
Aug 11, 2026
cm mohan yadav
cm mohan yadav- सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

MP Mohan Cabinet Decisions- मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इसमें भोपाल-विदिशा फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है।

मोहन कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल समूह की बैठक हुई जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

उदय प्रताप सिंह ने बताया कि होमस्टे प्रोजेक्ट ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की एक अच्छी पहल है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की इस योजना के तहत, स्वरोज़गार को बढ़ावा देने के लिए एक हज़ार लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बलराम कृषि महोत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 15 जुलाई से अब तक 13 आयोजन हो चुके हैं। किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं, कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन और ‘White Revolution’ को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर, जिलों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश पढ़कर सुनाने के साथ-साथ, आम जनता को सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

नई भर्ती का रास्ता साफ

उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर, गृह विभाग के तहत 58 कैडर में 27,534 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। इन प्रमोशन की वजह से खाली होने वाले पदों पर नई भर्तियों का रास्ता भी साफ होगा। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए तीन नए सुरक्षा बल बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत खंडवा से होगी, जहां मध्य प्रदेश का पहला औद्योगिक सुरक्षा बल गठित किया जाएगा।

G20 और ब्रिक्स की सफल बैठक

उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में G20 और ब्रिक्स की सफल बैठकों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान और मजबूत हुई है। मध्यप्रदेश में आयोजित ब्रिक्स के तीन दिवसीय वैश्विक समागम ने अंतराष्ट्रीय कूटनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग का एक नया इतिहास रचा है। इसमें 14 देशों के 55 उच्च स्तरीय प्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न देशों के संस्कृति मंत्रियों द्वारा भोपाल घोषणा पत्र को अंगीकार करना, इस बैठक की सफलता का प्रमाण है।

कैबिनेट की खास बातें

भोपाल विदिशा मार्ग को 4 लेन बनाने का प्रस्ताव मंजूर
सोयाबीन इंस्टिट्यूट इच्छावर को 28 हेक्टेयर ज़मीन देने को स्वीकृति
वन प्रबंधन समिति को मिलेगा लाभाश देने को मंजूरी
रानी अवंति बाई पुरस्कार में 4 लाख रुपए देंगे।
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सरकार कराएगी न्यायिक जाँच का अनुसमर्थन

Updated on:
11 Aug 2026 02:08 pm
Published on:
11 Aug 2026 01:46 pm